फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan Six people linked to Al Qaeda arrested in Bhiwadi alwar were taking training to use weapons

Rajasthan: भिवाड़ी में अलकायदा से जुड़े छह लोग गिरफ्तार, हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे थे

Thu, 22 Aug 2024 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 03:28 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने भिवाड़ी के चौपानकी में आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़े गए संदिग्ध भिवाड़ी जिले में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे थे। सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों को दिल्ली ले जाया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Six people linked to Al Qaeda arrested in Bhiwadi alwar were taking training to use weapons
अलकायदा और दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई राजस्थान के भिवाड़ी जिले में की गई। पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन पर अलग से आतंकी गुट बनाकर लोगों को ट्रेनिंग देने का आरोप है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि भिवाड़ी के चौपानकी क्षेत्र में यह छापेमारी हुई। दिल्ली पुलिस की टीम को यहां अलकायदा से जुड़े लोगों के होने की सूचना मिली थी। टीम ने भिवाड़ी के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आसपास के लोगों को दूर रखा गया। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में एटीएस के साथ मिलकर कई शहरों में छापेमारी की है। ऑपरेशन में अलकायदा से प्रेरित एक मॉड्यूल (अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट) का खुलासा हुआ। तीन राज्यों से अब तक कुल 14 संदिग्धों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच के मुताबिक, इस मॉड्यूल का संचालन रांची का डॉ. इश्तियाक कर रहा था। वह देश के विभिन्न इलाकों में बड़ी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में जुटा था। मॉड्यूल के सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी।


इंडस्ट्रियल एरिया में रह रहे थे संदिग्ध
दिल्ली पुलिस को भिवाड़ी में आतंकी गतिविधि की जानकारी मिली थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चौपानकी के इंडस्ट्रियल एरिया में दबिश दी गई। जहां सभी छह संदिग्ध एक साथ रहे थे। भिवाड़ी पुलिस को भी इस ऑपरेशन की पहले से जानकारी थी। दावा किया जा रहा है कि लोकल पुलिस पहले से आरोपियों पर नजर रख रही थी। आरोपियों की पहचान का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, इनके तार झारखंड में पकड़े गए आरोपियों से जुड़े हो सकते हैं।

हथियार भी बरामद
भिवाड़ी दौरे पर आए जयपुर रेंज आईजी अनिल कुमार टांक ने बताया, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गुरुवार सुबह चौपानकी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने भिवाड़ी पुलिस से फोर्स मांगी थी, जो उपलब्ध कराई गई। पूरी कार्रवाई दिल्ली स्पेशल पुलिस की थी, जो उन्हें गिरफ्तार कर सीधा दिल्ली ले गई। उनसे हथियार बरामद किए गए हैं। सभी दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। उनका भिवाड़ी से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed