फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rajasthan in women's category and Delhi's team in men's category became the winner

खेल: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता में सिरमौर बने राजस्थान और दिल्ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan in women's category and Delhi's team in men's category became the winner
फोटो: 04 से लेकर 7 तक
विज्ञापन

खेल : ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता में सिरमौर बने राजस्थान और दिल्ली
- महिला वर्ग में राजस्थान और पुरुष वर्ग में दिल्ली की टीम बनी विजेता
- दोनों ही वर्गों में हरियाणा ने हासिल किया दूसरा स्थान
- खेल विभाग निदेशक पंकज नैन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। भीम खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया सिविल कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान और दिल्ली की टीम अव्वल रही। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर परिसर में उपस्थित दर्शकों का मन जीत लिया। सोमवार को मुख्य अतिथि के तौर पर खेल विभाग के निदेशक आईपीएस पंकज नैन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन और खेल में प्रेम की भावना को देख शुभकामनाएं भी दी।
पंकज नैन ने कहा कि कबड्डी देश की मिट्टी से जुड़ा हुआ खेल है। कबड्डी ताकत और स्टेमिना का खेल है। खेल के प्रति खिलाड़ियों की रूचि देश सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। खेल के माध्यम से शारीरिक विकास के साथ-साथ आपसी प्रेम भी बढ़ता है। प्रतियोगिता में 22 राज्यों से 30 टीमों ने भाग लिया। इनमें 20 पुरुषों और 10 महिलाओं की टीम रही। वही प्रो. कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल और राकेश नरवाल ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में राजस्थान की टीम प्रथम स्थान पर रही। राजस्थान की टीम ने हरियाणा की टीम को 22-7 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर हरियाणा की टीम, तीसरे स्थान पर आरएसबी जयपुर और चौथे स्थान पर आरएसबी कोलकाता की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पुरुष वर्ग में दिल्ली सेंट्रल सेक्टरीएट की टीम विजेता रही। दिल्ली की टीम ने हरियाणा को 20-10 अंक के मुकाबले से हराया। दूसरे स्थान पर हरियाणा की टीम, तीसरे स्थान पर आरएसबी चेन्नई और चौथे स्थान पर हिमाचल की टीम रही। विजेता टीमों को सांसद धर्मबीर सिंह ने मेडल पहना कर स्वागत किया।

कबड्डी के साथ हो रहा भेदभाव : सांसद
प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कबड्डी के साथ भेदभाव होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आज से नहीं बल्कि लंबे समय से कबड्डी को अधिक महत्व नहीं दिया जा रहा है। सांसद ने कहा कि हिंदुस्तानी खेल तो कबड्डी है और बाहर वाले खेल तो दिमाग से खेले जाने वाले खेल हैं। खेलों का ग्रेडेसन अलग-अलग होना चाहिए। उसी पैमाने के हिसाब से मेडल की कीमत होना चाहिए। कबड्डी ताकत के साथ-साथ एकता का प्रतिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed