{"_id":"5e14d1c08ebc3e87a0235ce7","slug":"raining-cold-temperature-bhiwani-news-rtk5361564104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हुई बारिश, दिन में खिली धूप, दिनभर चली शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हुई बारिश, दिन में खिली धूप, दिनभर चली शीतलहर
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सुबह हुई बारिश में छाते के सहारे अपने गंतव्य को जाते स्कूटी सवार।
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
सुबह बारिश, दिन में धूप और दिनभर शीत लहर। मंगलवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। शीतलहर चलने के कारण धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात साढ़े आठ बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार के दिन की शुरूआत भी ठंडक भरी रही और आसमान में बादल छाये रहे। सुबह करीब 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जो कुछ मिनट तक चली। दोपहर 12 बजे के बाद भी बारिश हुई। बारिश से तापमान में ठंडक घुल गई। हालांकि दोपहर के समय धूप खिली। जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। शीतलहर दिनभर चलती रही। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश और मौसम में घुली ठंडक से किसानों के चेहरे खिले है और किसानों का कहना है कि उन्हें अब फसल में एक सिंचाई करने की जरूरत नहीं रहेगी। मौसम फसलों के लिए बेहतर है बस पाला न पड़े। बदलते रहे मौसम का लोगों की दिनचर्या पर भी खासा प्रभाव पड़ा। अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही रहे तो बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।