{"_id":"60a561d98ebc3e7fff613d76","slug":"raining-16-km-per-hour-wind-people-bhiwani-news-rtk609196777","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं, शहर में 2 एमएम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं, शहर में 2 एमएम हुई बारिश
विज्ञापन
भिवानी। समुद्री चक्रवात के चलते भिवानी में बुधवार को 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। इस दौरान मंगलवार रात से ही रुक रुक कर बारिश भी हुई। अचानक मौसम में बदलाव के चलते मौसम विभाग ने पहले ही ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया था। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान शहरी दायरे में कई जगह बिजली गुल भी हुई। वहीं बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में भी भारी गिरावट आई। जबकि खरीफ सीजन की फसल बिजाई करने वाले किसानों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों से कहीं पर भी पेड़ व बिजली पोल टूटने संबंधी कोई भी सूचना नहीं मिली। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव भी हुआ।
समुद्री चक्रवात के चलते मौसम विभाग ने हरियाणा में कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया था। बुधवार शाम से ही मौसम में बदलाव हो चुका था। रात भर रुक रुक कर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। ये सिलसिला दिनभर चला। शहर के हालुवास गेट रेलवे ओवरब्रिज के समीप जलभराव हुआ। जिस वजह से वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दिनोद गेट सरकुलर रोड के समीप भी सड़क पर पानी जमा हुआ। शहर के निचले इलाकों में ठप सीवर व्यवस्था की वजह से भी लोगों की परेशानी बढ़ी। कई जगह पानी निकासी के प्रबंधों की भी पोल खुली। फसल वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय हुई बारिश खरीफ फसलों की बीजाई के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। किसानों को पहले ही बीजाई की गई फसलों में कीटनाशकों का स्प्रे और सिंचाई नहीं किए जाने की सलाह दी गई थी। दिनभर तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई हल्की हवाओं की वजह से मौसम में भी ठंडक घुल गई। मई माह की गर्मी से भी लोगों को भारी राहत मिली। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई।
जिले में यूं हुई बारिश
क्षेत्र सुबह 8 बजे तक शाम 6 बजे तक
भिवानी बूंदाबांदी 2 एमएम
लोहारू 8.2 एमएम 6 एमएम
सिवानी बूंदाबांदी बूंदाबांदी
तोशाम नहीं हुई बूंदाबांदी
बवानीखेड़ा बूंदाबांदी बूंदाबांदी
बहल बूंदाबांदी बूंदाबांदी