{"_id":"579ba83d4f1c1b8b3b21e194","slug":"rain-weather-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिनट की झमाझम बारिश से खुशमिजाज हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस मिनट की झमाझम बारिश से खुशमिजाज हुआ मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद दस मिनट हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशमिजाज हो गया। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। बरसात के बाद क्षेत्र के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद का तापमान 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं जलभराव होने से लोग काफी परेशानी में भी हैं।.
क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। सांय के समय कई भागों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश से तापमान लगातार गिर रहा है। सांय साढ़े चार बजे 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से काफी निजात मिली है। पिछले सप्ताह उमस भरी गर्मी से लोग बेहद परेशान रहे। बारिश की वजह से शहर में जलभराव की समस्या अधिक बनी हुई है। जिन भागों में सड़कें खराब हैं वहां सड़कें बारिश से मिनी झील बनने लगी हैं। घिकाड़ा रोड, कालेज रोड व गांधी नगर सीसीआई रोड के अलावा कई भागों में बरसाती पानी की निकासी के कोई प्रबंध न होने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी हो रही है। पुरानी ही नहीं नई सीवरेज व्यवस्था भी जवाब दे रही है। समसपुर सीवरेज प्लांट गत जून माह से ही ओवरफ्लो चला आ रहा है। भारी बारिश होने पर प्लांट की वजह से शहर में भी हालात खराब होने की संभावनाएं हैं। शहर के करीब 60 प्रतिशत हिस्से का सीवरेज व बरसाती पानी इसी प्लांट में जाता है।