{"_id":"57b86cfe4f1c1b363c6ec292","slug":"rain-weather-40mm-water-in-city-problam-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 मिनट में 16 एमएम बरसात, राहत के साथ आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 मिनट में 16 एमएम बरसात, राहत के साथ आफत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बारिश से गली, मोहल्ले जलमग्न
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर गर्मी ने लोगों को झुलसाया तो सायं को 40 मिनट में झमाझम 16 एमएम बरसात हुई। बरसात गर्मी से राहत लाई तो जलभराव परेशानी बना। सायं करीब सवा छह बजे अचानक तेज बरसात शुरू हुई। करीब 40 मिनट तक बदरा झमाझम बरसे। 40 मिनट में ही करीब 16 एमएम बरसात हुई। बरसात गर्मी से राहत लाई और ठंडी हवा के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट आई। बरसात राहत के साथ आफत बनी। दरअसल शहर में अनेक जगह खुदाई का काम चल रहा है। घंटाघर से वैश्य कॉलेज तक की सड़क की खुदाई की हुई है।
यहां जलभराव हो गया है और यह मुख्य मार्ग है। यहां से गुजरना लोगों की मजबूरी है। दिनोद रोड की भी खुदाई की हुई और गौशाला मार्केट के पास भी खुदाई लोगों के लिए परेशानी बनी है। शहर की अन्य सड़कें भी बदहाल है और लगभग सभी सड़कों मेें बड़े बड़े गड्ढे बने है। गड्ढों में जलभराव के कारण लोगों को गड्ढे नजर नहीं आए और ये परेशानी बने।