फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rain waterlogging caused havoc in two wards of Bawanikheda, many families left their homes

Bhiwani News: बरसाती जलभराव से बवानीखेड़ा के दो वार्डों में तबाही, कई परिवारों ने छोड़े घर

Sun, 10 Aug 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rain waterlogging caused havoc in two wards of Bawanikheda, many families left their homes
कस्बे में हुए जलभराव से गुजरते नागरिक।
बवानीखेड़ा। कस्बे के दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय के सामने स्थित बस्ती में बरसाती पानी ने पिछले 20 दिनों से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हालात इतने बिगड़ गए कि वार्ड नंबर 6 और 7 के कई परिवार अपने पक्के मकान छोड़कर कस्बे के अन्य हिस्सों में किराये या रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

पलायन करने वालों में बिल्लू, विनोद, कर्मवीर, रामभगत, भीम, कृष्ण, मोनू, वीरभान, रमेश, सूबे सिंह, अजीत, मोलू, सीताराम, कुलदीप, सतबीर, बलवंत, किताब, अशोक, सोनू, कालूराम, रणबीर सहित दर्जनों लोग शामिल हैं। इनके घरों में दो से तीन फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे दीवारों में दरारें पड़ रही हैं और कई हिस्से गिर भी चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रामवीर गोरी, एडवोकेट राजेश सिंधु, धर्मपाल सिंह, सरोज देवी, भतेरी और पूर्व पार्षद मीना सिंधु का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन और विधायक कपूर वाल्मीकि तक से जलनिकासी की गुहार लगाई लेकिन समस्या जस की तस है। लोगों का कहना है कि पानी में खेतों से आया उर्वरक और जहरीला रसायन भी मिला हुआ है जिससे चर्म रोग, मलेरिया, डायरिया, डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों के बीच से गुजरने वाला मुख्य मार्ग जो बिजली निगम कार्यालय की ओर जाता है वह भी जलभराव से बाधित है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग अपने कार्यों के लिए आते-जाते हैं लेकिन पानी भरे होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


आबादी क्षेत्र से बरसाती पानी की निकासी के किए जा रहे हर संभव प्रयास: संदीप गर्ग
नगर पालिका सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि जलनिकासी के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित वार्डों का दौरा किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 6 और 7 के घरों में जमा पानी को जल्द निकालने के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके। गर्ग ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित मकानों के नुकसान की जानकारी जिला प्रशासन और राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed