फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rain in Bhiwani with a storm.

दोपहर को तापमान पहुंचा 41.6 डिग्री, शाम को अधंड़ के साथ बारिश

Thu, 11 Jun 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rain in Bhiwani with a storm.
बहल सेरला मार्ग पर बारिश से गिरे पेड़ से बाधित मार्ग। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में बुधवार दोपहर में तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया और गर्मी ने लोगों को झुलसाया तो शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद बहल, तोशाम, कैरू क्षेत्र में बारिश ने लोगों ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं बारिश से पहले तोशाम और बहल में अंधड़ ने लोगों को बेहाल किया। बहल में 70 से अधिक पेड़ अंधड़ में टूट गए, जिस कारण कुछ मार्ग भी बंद हो गए। वहीं तोशाम में 60 से अधिक बिजली के पोल टूट गए, जिससे अनेक गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से मौसम खुशगवार हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बहल में दोपहर को आई तेज बारिश से बहल क्षेत्र में वन संपदा का भारी नुकसान हुआ है। बहल से ओबरा मार्ग पर सड़क किनारे लगे 70 से ज्यादा पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। बाद में जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर मार्ग को सही करवाया। रास्ता साफ करवाने में करीब दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। बुधवार को दोपहर बाद करीब एक बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के साथ हवा इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगे पेड़ तक उखड़ गए। बहल से ओबरा मार्ग पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जहां करीब 70 से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। इस दौरान बहल से शेरला मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया, जो बीच रास्ते में था, वो वहीं फंस गया। समाजसेवी लोगों ने जेसीबी की मदद से वन अधिकारियों के साथ मिलकर मार्ग को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साफ किया।
विज्ञापन

तोशाम। बुधवार को आई तेज आंधी से बिजली निगम के करीब पांच दर्जन खंभे टूट गए। इससे बिजली निगम को चार लाख का नुकसान हो गया। पोल टूटने से पटौदी, बुशान, हसान सहित आधा दर्जन गांवों की बिजली बाधित हो गई, जिसको सुचारू करने का काम शुरू किया गया। खंभे टूटने से बिजली निगम को भी करीबन चार लाख रुपये का नुकसान हुआ। बिजली निगम के कर्मचारी सभी गांवों की बिजली सप्लाई करने में लगे हुए हैं। इस बारे में एसडीओ होशियार सिंह ने बताया कि अंधड़ से बिजली के 58 पोल टूट गए हैं। कर्मचारी उनको ठीक करके बिजली सप्लाई चालू करने में लगे हैं, जल्द ही सुचारू हो जाएगी। पोल टूटने से निगम को चार लाख का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश लाई गर्मी से राहत
कैरू। क्षेत्र में दोपहर बाद हुई बारिश गर्मी से राहत लाई। बारिश से पहले जहां लोग गर्मी से परेशान थे वहीं बारिश के बाद ठंडी हवा ने राहत दी। गांव देवराला, इंदीवाली, खापड़बास, कैरू आदि गांवों में बारिश हुई। किसान राजबीर बुड़ानिया, रमेश इंदीवाली, वजीर देवराला, मातूराम पायल, छोटूराम पूनिया ने बताया कि बारिश से बाजरा, कपास में फायदा होगा, लेकिन अभी कम ही बारिश हुई है।

पेड़ गिरने से गांव संडवा में दो भैंस और एक गाय घायल
तोशाम। बुधवार शाम क्षेत्र में आई तेज आंधी से गांव संडवा में काफी लोगों को नुकसान हुआ है। तेज आंधी से गांव में दो भैंस व एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं जलघर व खेल स्टेडियम के बीच की दीवार भी गिर गई। ग्रामीण सुखबीर सिंह ने बताया कि आंधी से एक दीवार और पेड़ गिरने से दो भैंस व एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। पशुपालकों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों ने जलघर व खेल स्टेडियम के बीच की गिरी दीवार भी जल्द ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed