फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rain in Bhiwani

शहर में चली धूल भरी आंधी, ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बरसे बदरा

Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
rain in Bhiwani
भिवानी। जिले में शुक्रवार को शहर में दोपहर बाद धूलभरी आंधी चली, जिसकी वजह से कई जगह बिजली तार टूट गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कें भी पानी से लबालब हो गईं। आंधी और बारिश की वजह से कई जगह बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। वहीं पहली ही बारिश में पानी निकासी के प्रबंधों की भी पोल खुल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण काफी गर्मी बनी, जिससे मौसम में दोपहर तक उमस बन गई। दोपहर बाद धूल भरी हवाएं चलीं तो लगा कि बारिश होगी, मगर शाम तक धूल हवा से छंट गई और हवा में थोड़ी ठंडक हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27.5 डिग्री बना रहा। कैरू, ढिगावा और सिंघानी क्षेत्र के आसपास के गांवों में काफी तेज बारिश हुई है। निगम कर्मचारी शहर में टूटे बिजली तारों को दुरुस्त करने पहुंचे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ टूटने से बाधित हुई आपूर्ति बहाल शुक्रवार शाम तक बहाल नहीं हुई। कई जगह पेड़ टूटने से रास्ते बाधित होने की भी सूचनाएं मिलीं।
विज्ञापन

कैरू क्षेत्र में हुई बारिश, गर्मी से मिली निजात
कैरू। क्षेत्र में गर्मी की तपिश से परेशान लोगों को शुक्रवार दोपहर बाद बारिश से राहत मिली। दोपहर बाद कैरू, देवराला, खापड़बास, इंदीवाली, खारियाबास, लाडियावाली, सुंगरपूर गांवों में बारिश हुई। बारिश में बच्चे, युवाओं ने खूब लुत्फ उठाया। मुरझाये पौधों पर भी अमृत पड़ने से हरियाली आएगी। वरिष्ठ किसान मातूराम पायल, रमेश जांगड़ा, हरिसिंह, मनोहर लाल, राजबीर, छोटूराम पूनियां ने बताया कि गर्मी ने पिछले दिनों से पसीने छुड़वा रखे थे। लेकिन मानसून शुरू होते ही सीजन की पहली बारिश से उमस से भी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी और बारिश से बिजली और सड़क मार्ग बाधित, किसानों के खिले चेहरे
ढिगावा। शुक्रवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ज्यादातर गांव में फॉल्ट के कारण कई घंटे बिजली गुल रही। कई गांव में बारिश रुकने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे।

किसानों की कपास, मूंग और बाजरे की फसल के लिए बारिश संजीवनी बनकर बरसी। लगातार एक सप्ताह से बढ़ रहे तापमान से लोग परेशान थे। बारिश से लोगों को फसल के लिए पानी और गर्मी में राहत मिली है। बिजली निगम के एसडीओ नारायण प्रकाश ने बताया कि बारिश अभी लगातार जारी है, इस कारण से यह पता नहीं लगाया जा सकता कि कितने बिजली पोल टूटकर गिरे हैं या टेढ़े हुए हैं। जैसे ही मौसम सामान्य होगा, लाइनों को दुरुस्त कराने का काम शुरू किया जाएगा। गांव सिंघानी में सड़क पर भी पानी जमा हो गया और वाहन चालको को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पानी निकासी के प्रबंधों की भी पोल खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed