फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rain continue in 2nd day in Bhiwani

लगातार दूसरे दिन भी आसमान से बरसी आफत, जलमग्न हुई छोटी काशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
rain continue in 2nd day in Bhiwani
चारों तरफ पानी ही पानी...। सोमवार को दोपहर बाद हुई तेज बारिश के कारण रोहतक गेट पर जलभराव के बाद कुछ ऐ - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लगातार दूसरे दिन भी सोमवार को शहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश से छोटी काशी के निचले इलाके बारिश के पानी से लबालब हो गए और सरकुलर रोड की सड़कें भी तालाब में तबदील हो गईं। रेलवे रोड पर सड़क किनारे खड़ा एक बिजली पोल भी टूटकर अचानक सड़क पर आ गिरा। वहीं वैश्य कॉलेज से कृष्णा कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी भारी भरकम नीम का पेड़ टूट सड़क पर गिरा, जिस वजह से रास्ते भी अवरुद्ध हो गए। गनीमत यह रही कि इन दोनों ही जगहों पर कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं निगम के कर्मचारी बारिश के दौरान ही मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की लाइट काट दी। इस कारण नेकीराम पुस्तकालय परिसर में बने डिस्पोजल पर भी बिजली बाधित हो गई और पानी निकासी का काम रुक गया। बीएंडआर विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी ट्रक और जेसीबी के सहारे शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को भरते नजर आए। वहीं प्रशासनिक व संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी जल निकासी के प्रबंधों का जायजा लिया। सरकुलर रोड तालाब बन गई। वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

करीब दो घंटे चली बारिश में शहर की ज्यादातर सड़कें लबालब हो गईं। वहीं कई जगह घरों के अंदर भी पानी घुस गया। घंटाघर से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर किरोड़ीमल पार्क में नेकीराम शर्मा पुस्तकालय के समीप एक बिजली पोल भी टूटकर धमाके के साथ सड़क पर आ गिरा। इससे थोड़ी दूर ही वैश्य कॉलेज नुक्कड़ पर कृष्णा कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी भरकम नीम का पेड़ भी टूटकर स्ट्रॉम वाटर के पंप हाउस के गेट के सामने गिरा। जिस वजह से रास्ता भी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हिस्सों में हुआ जलभराव
शहर के दिनोद गेट से देवसर चुंगी, बीटीएम चौक, रेस्ट हाउस हांसी रोड, जैन चौक, बावड़ीगेट, दादरी गेट, अग्रसेन चौक के आसपास, एमसी कॉलोनी मोड, हालुवास गेट रेलवे ओवरब्रिज के समीप, लघु सचिवालय परिसर का गेट, बासिया भवन से कचहरी रोड, महम रोड से बड़ चौक से कीर्तिनगर मार्ग, सिंचाई भवन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मुख्यालय के मुख्य गेट, गोशाला के सामने जलभराव के हालात बने। इसके अलावा शहर की कई कॉलोनियों की गलियों में भी जलभराव के हालात बनें।

तोशाम में झमाझम बारिश से हुआ जलभराव
तोशाम। सोमवार दोपहर दो बजे से झमाझम हुई बारिश से कस्बा तरबतर हो गया। मानसून की पहली बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। पिछले दिनों से लगातार भीषण गर्मी व उमस के कारण लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सीजन में इससे पहले हल्की बूंदाबांदी ही कस्बे में हुई है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने के साथ लोगों को बारिश होने की संभावना दिखाई थी। दोपहर करीबन दो बजे आई बारिश ने पूरे कस्बे को तरबतर कर दिया। बारिश होने पर भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंची।

तोशाम के मुख्य बाजार में भरा बारिश के पानी में डूबे वाहन। संवाद

तोशाम के मुख्य बाजार में भरा बारिश के पानी में डूबे वाहन। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed