फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   railway station, worker, GM

जीएम आने की सूचना पर रेलवे स्टेशन को चमकाने में जुटे रहे कर्मचारी

Fri, 31 Jan 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
railway station, worker, GM
भिवानी रेलवे स्टेशन की कर्मचारी रिहायशी कॉलोनी में दीवारों पर पेंटिंग करते पेंटर। संवाद न्यूज ए - फोटो : Bhiwani
रेलवे जीएम शुक्रवार को भिवानी आएंगे। स्थानीय रेलवे प्रशासन पिछले एक माह से तैयारियों में जुटा है। रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी को नया लुक दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई के अलावा रंग-पेंट किया गया है और वेटिंग हॉल को भी लगभग तैयार कर दिया गया है। वहीं वर्षों से अनदेखी का शिकार रेलवे कॉलोनी को भी रंग-पेंट कर चमकाया गया है। कॉलोनी की खस्ताहाल सड़कों को भी दुरुस्त किया गया है। सबसे अहम कॉलोनी के पार्कों की दीवारों को भी पेंटिंग से नया लुक दिया गया है। बीकानेर रेलवे मंडल के कुछ अधिकारी भी वीरवार को भिवानी पहुंच गए और निरीक्षण कर खामियों को दूर कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर से महाप्रबंधक आनंद प्रकाश 31 जनवरी शुक्रवार को निरीक्षण के लिए भिवानी आएंगे। दोपहर एक बजे तक उनके पहुंचने की संभावनाएं है। निरीक्षण के लिए आने की आधिकारिक सूचना के बाद से ही स्थानीय अधिकारी तैयारियों में जुटे है। तैयारियों को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों की सांसें अटकी हुई है और छोटी-छोटी खामी को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। साफ-सफाई के अलावा रंग-पेंट, सीसीटीवी कैमरे लगाना, टूट-फूट की मरम्मत का कार्य चल रहा है। रेलवे पटरियों पर फैली रहने वाली गंदगी तक को भी साफ कर दिया गया है। पटरियों के साथ वाली रोडों को भी व्यवस्थित किया गया है वहीं साफ-सफाई लगातार की जा रही है। यात्रियों के बैठने के लिए स्टील की नई कुर्सियां प्लेटफार्म पर लगाई गई है। जीएम के स्वागत में रेलवे कॉलोनी को भी नया लुक दिया गया है। सभी क्वार्टर लाल और नारंगी रंग में रंगे गए है।
विज्ञापन

पार्क बने आकर्षक : रेलवे कॉलोनी के पार्को पर विशेष फोकस किया गया है। रंग-पेंट के अलावा पार्क की दीवारों पर विशेष आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है। पेड़-पौधों, पगडंडी को दुरुस्त किया गया है। झूले भी लगाये गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक यात्री संघ रखेगा एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव, गाड़ियों के विस्तार की मांग
जीएम के भिवानी आगमन पर दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव, गाड़ियों का विस्तार व यात्रियों की अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत करवाएगा। संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि भिवानी से लोहारू लाईन, मानहेरू से हिसार तक लाईन का दोहरीकरण, भिवानी सिटी हाल्ट को स्टेशन का दर्जा एवं एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव, खरक हाल्ट को स्टेशन का दर्जा, भिवानी जंक्शन पर दो नए प्लेटफार्म, भिवानी जंक्शन की वाशिंग लाईन 17 कोच की बजाए 24 कोच की, दुर्गा कालोनी वाली फाटक पर फ्लाई ओवर का निर्माण, भिवानी जंक्शन पर दुर्गा कालोनी वाली साइड डोर एंट्री एवं टिकट विंडो की स्थापना, प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर लिफ्ट लगाने, अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ का चरखी दादरी में ठहराव, भिवानी जंक्शन पर व्यापारी कक्ष बनाए जाए आदि मांगें की जाएगी। प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि इन सभी मांगों के बारे में महाप्रबंधक से चर्चा करके इन्हें पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed