{"_id":"6738d2a6609af7147607b39b","slug":"railway-route-affected-due-to-washable-apron-work-going-on-at-railway-station-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-125824-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे स्टेशन पर वाशेबल एप्रन कार्य चलने के कारण प्रभावित रहा रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे स्टेशन पर वाशेबल एप्रन कार्य चलने के कारण प्रभावित रहा रेल मार्ग
Sat, 16 Nov 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के भिवानी रेलवे स्टेशन पर वाशेबल एप्रन के कार्य शुरू होने के कारण ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है। इस ब्लॉक के कारण शनिवार से रेल मार्ग प्रभावित रहा। इससे 16 नवंबर से 26 नवंबर के बीच कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित भी रहा।
हिसार से चलकर वाया भिवानी जंक्शन होकर जाने वाली ट्रेनों को बाईपास निकालकर भिवानी सिटी स्टेशन पहुंचाया गया। इसके कारण पूरे दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे की तरफ से सूचना पहले दी जा चुकी थी। लेकिन इसके बावजूद भी लोग भिवानी जंक्शन पहुंचे। यहां आने के बाद उन्हें ट्रेन नहीं मिलने के कारण भिवानी सिटी स्टेशन जाना पड़ा। शनिवार को ट्रैफिक ब्लॉक का पहला दिन था। इसलिए यात्रियों को सूचना के अभाव में परेशानी हुई।
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा चालक भी इस बात का फायदा उठाते दिखे। एक बार वो सवारी को भिवानी रेलवे स्टेशन लेकर आते, इसके बाद यहां किसी प्रकार की ट्रेन नहीं मिलने के कारण उसी सवारी को भिवानी सिटी स्टेशन छोड़ कर आते। इस तरह से यात्रियों के जेब पर तो अतिरिक्त बोझ पड़ा। लेकिन ऑटो रिक्शा चालक पैसे कमाने में कामयाब रहे। इसके अलावा आने वाले नौ दिन इसी तरह से रेलवे ट्रेफिक ब्लॉक रहेगा और ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
गोरखधाम एक्सप्रेस के रूट में बदलाव
गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस 25 नवंबर तक निर्धारित मार्ग रोहतक-भिवानी-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार के रास्ते चलाई जाएगी। वापसी यात्रा में बठिंडा से 16 से 26 नवंबर तक चलने वाली बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग हिसार-भिवानी-रोहतक के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप भिवानी जंक्शन के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर इस ट्रेन को पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
सिटी स्टेशन से चलेगी कालका-भिवानी ट्रेन
ट्रेन संख्या 14796 कालका-भिवानी 26 नवंबर तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह गाड़ी कालका से भिवानी सिटी स्टेशन तक चलेगी। गाड़ी भिवानी सिटी से भिवानी जंक्शन तक रद्द रहेगी। दस दिनों के लिए गाड़ी का अंतिम ठहराव भिवानी सिटी स्टेशन रहेगा। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14732 बंठिडा- दिल्ली व हिसार भिवानी-रूड़की भिवानी बाईपास होकर रूड़की जाएगी।
हिसार से ही चलेगी भिवानी-धुरी ट्रेन
गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धुरी स्पेशल रेल सेवा 26 नवंबर तक भिवानी के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
इन रेल सेवाओं का मार्ग रहेगा परिवर्तित
ट्रेन संख्या 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस रेल सेवा 15, 18, 20, 22 व 25 नवंबर को बीकानेर से रवाना होगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक होकर संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस रेल सेवा 16, 19, 2, 23 व 26 नवंबर को हरिद्वार से रवाना होगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 04089, नई दिल्ली-हिसार एक्सप्रेस रेल सेवा 26 नवंबर तक नई दिल्ली से रवाना होगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 04090, हिसार-नई दिल्ली एक्सप्रेस रेल सेवा 26 नवंबर तक हिसार से रवाना होगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया भिवानी बाईपास-रोहतक होकर संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा एक्सप्रेस रेल सेवा 26 नवंबर तक दिल्ली से रवाना होगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 14732, बठिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस रेल सेवा 26 नवंबर तक बठिंडा से रवाना होगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी बाई पास-रोहतक होकर संचालित होगी।