फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Railway dug the foundation of employee houses with JCB

Bhiwani News: लाइन पार सिटी कॉलोनी के 700 घरों तक जाने वाला रास्ते पर रेलवे ने जेसीबी से खोदी कर्मचारी आवासों की नींव

Tue, 13 Aug 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Railway dug the foundation of employee houses with JCB
भिवानी में रास्ते की मांग के लिए रेलवे के निर्माण कार्य का विरोध करते लोग।
भिवानी। सिटी स्टेशन लाइन पार की पुरानी सिटी कॉलोनी के करीब 700 घरों तक जाने वाले रास्ते पर रेलवे ने जेसीबी से कर्मचारी आवासों की नींव खोद डाली। इसकी वजह से स्कूली बच्चों और कॉलोनी के लोगों का आवागमन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

ये मुख्य रास्ता ही कॉलोनी को शहर से जोड़ता था और आसपास के किसानों के लिए भी राजस्व विभाग की ओर से तीन क्रम का ये रास्ता काफी साल से दिया गया था। मगर अब सिटी स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य के चलते रेलवे ने अब यहां कर्मचारी आवास निर्माण के लिए नींव की खोदाई करा डाली। इसके विरोध में मंगलवार को इलाके की महिलाओं सहित क्षेत्रवासियों ने रोष जताया और उपायुक्त को शिकायत सौंपी। उपायुक्त के आदेश पर भिवानी तहसीलदार भी मौका मुआयना करने पहुंचे।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन लाइन पार पुरानी सिटी कॉलोनी निवासियों ने बताया कि करीब चार दशक से वे यहां के बाशिंदे हैं। कॉलोनी में करीब 700 घरों की आबादी है। इस कॉलोनी के लोगों का सिटी स्टेशन की तरफ शहर से जोड़ने का केवल एक मात्र रास्ता है। इसी रास्ते का इस्तेमाल खेतों की तरफ जाने वाले जमींदार भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने तीन क्रम का रास्ता खेतों और कॉलोनी के लोगों के लिए छोड़ा है। लेकिन इसी सप्ताह रेलवे ने यहां कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण के लिए रास्ता बंद कर दिया है। जेसीबी से आवास निर्माण के लिए नींव खोदी गई है। इस मामले के लिए कॉलोनी के लोग स्थानीय विधायक, उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। इसी मामले में उपायुक्त महावीर कौशिक ने भिवानी तहसीलदार अजय कुमार को इसकी मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए। इसके बाद मंगलवार दोपहर को तहसीलदार अजय कुमार ने सिटी कॉलोनी में पहुंचकर मौके का मुआयना किया। तहसीलदार अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे।

उपायुक्त के निर्देश पर मैंने मौके पर पहुंचकर सिटी कॉलोनी के रास्ते का अवलोकन किया है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। मामला रेलवे से जुड़ा हैं, इसलिए इस मामले में उच्चाधिकारी ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेंगे। -अजय कुमार तहसीलदार भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed