फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rail traffic affected due to construction work, routes of many trains changed

Bhiwani News: निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों के मार्ग बदले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic affected due to construction work, routes of many trains changed
भिवानी का रेलवे स्टेशन। 
भिवानी। जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड के खैरथल-पड़ीसल एवं पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य आरयूबी लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 10 मई को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रास्ते में डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन 9 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू-रतनगढ़-डेगाना होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 10 मई को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 14726 मथुरा-भिवानी ट्रेन 10 मई को मथुरा से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 10 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed