फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rail service will be disrupted due to non-interlocking work at Lahli station

Bhiwani News: लाहली स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से बाधित रहेगी रेल सेवा

Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rail service will be disrupted due to non-interlocking work at Lahli station
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर भिवानी-रोहतक रेल खंड के मध्य लाहली स्टेशन पर नई गुड्स लाइन के कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04962 भिवानी-रोहतक ट्रेन पांच से आठ मार्च तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04975 रोहतक-भिवानी ट्रेन और गाड़ी संख्या 04974 भिवानी-रोहतक ट्रेन पांच से आठ मार्च तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 04977 रोहतक-भिवानी ट्रेन छह मार्च को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04978 भिवानी-रोहतक ट्रेन सात मार्च को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04969 दिल्ली-भिवानी ट्रेन पांच से आठ मार्च तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रोहतक तक संचालित होगी। यह ट्रेन रोहतक-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा ट्रेन पांच से आठ मार्च तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-डोभ भाली-हांसी होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली ट्रेन सात मार्च को बठिंडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हांसी-डोभ भाली-रोहतक होकर संचालित होगी। रेलवे के अधिकारियों ने संंबंधित स्टेशन प्रभारियों को यह सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed