फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rahgeeri, sports, people

ट्रैफिक नियमों और कैंसर के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

Sun, 02 Feb 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
rahgeeri, sports, people
टाटा 407 को खींचकर शक्ति प्रदर्शन करते विजेन्द्र पहलवान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
शहर के हुडा सेंट्रल पार्क के सामने रविवार को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ट्रैफिक नियमों और कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत योग से हुई। मनीषा, सीता व गजानंद शास्त्री ने लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने अपनी कविता व प्रस्तुति पेश की। विजेंद्र पहलवान ने दो टाटा 407 को खींचकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करा युवाओं को नशे व मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। स्कूली छात्र व छात्राओं, खिलाड़ियों व आम जनता ने कैरम बोर्ड, चेस व बैडमिंटन के मुकाबलों में अपना प्रदर्शन दिखाया। कार्यक्रम में संजय दुआ, राजेश बजाज व सोमनाथ परदेसी ने अपनी मधुर आवाज से सदा बहार गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार व उप सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को इस बीमारी के बारे जागरूक किया। डॉ. कृष्ण ने बताया कि आज के समय में जागरूकता के अभाव में गलत खानपान की वजह से लोग कैंसर जैसी बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। कैंसर से बचाव का बढ़िया तरीका यह है कि व्यक्ति अपना शुद्ध खानपान रखे व दैनिक व्यायाम करें। स्वास्थ्य विभाग से आई टीम ने रागिनी कार्यक्रम में आए लोगों का बीपी व शुगर चेक किया। हेल्थ इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद व जांगड़ा ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान व नशा न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ. कल्पना ने बच्चों को पौधे वितरित किए। भारतीय स्टेट बैंक शाखा से आए कर्मचारी बिबिन यादव व रवि कुमार ने आज के समय में ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के सुझाव बताए। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीरेंद्र सिंह ने अभिभावकों से अपील की वह अपने छोटे बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने के लिए न दें और यातायात नियमों का सभी को पालना करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व सिविल सर्जन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed