{"_id":"689a204816101d22b006448f","slug":"ragini-program-in-memory-of-gandharva-mahakavi-pandit-nandlal-in-village-patharwali-on-16th-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138094-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव पत्थरवाली में गंधर्व महाकवि पंडित नंदलाल की स्मृति में रागिनी कार्यक्रम 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव पत्थरवाली में गंधर्व महाकवि पंडित नंदलाल की स्मृति में रागिनी कार्यक्रम 16 को
Mon, 11 Aug 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
जुई। पंडित लख्मीचंद फॉक फाउंडेशन के तत्वावधान में गंधर्व महाकवि पंडित नंदलाल की स्मृति में 16 अगस्त को गांव पत्थरवाली स्थित नंदलाल बगीची में रागिनी गायन एवं स्मृति समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा जिसमें पुलिस अधीक्षक मनवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त एचसीएस अधिकारी आरसी शर्मा ने बताया कि समारोह में सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद और गंधर्व महाकवि पंडित नंदलाल की धार्मिक रचनाओं का गायन किया जाएगा। इस मौके पर केसी शर्मा की धर्मपत्नी माया देवी शर्मा, पंडित नंदलाल के सुपुत्र एवं परिवारजन भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और दोनों कवियों की रचनाओं के माध्यम से प्रदेश की लोक परंपरा को जीवंत करेंगे। संवाद