{"_id":"541f1a90250ffd4450449dba7ccaf6e6","slug":"quench-the-thirst-of-thousands-new-boosting-stations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों लोगों की प्यास बुझाएगा नया बूस्टिंग स्टेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लोगों की प्यास बुझाएगा नया बूस्टिंग स्टेशन
भिवानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अक्सर टेल पर पानी नहीं पहुंचने की समस्या से परेशान हालु जोन और लोहड़ जोन की कॉलोनियों में इस बार गर्मियों में पूरा पानी मिलने की आस है। दरअसल इन कॉलोनियों के लिए नया बूस्टिंग स्टेशन बनाया गया है। बूस्टिंग स्टेशन बनकर तैयार है और आगामी पांच फरवरी से इसके शुरू करने की तैयारी है।
गर्मियों का मौसम हालु जोन और लोहड़ जोन की करीब दर्जनभर कॉलोनियों के लिए खासा परेशानी भरा रहता है। समस्या रहती है टेल तक पानी नहीं पहुंचने और पानी का प्रेशर बहुत कम होने की। कॉलोनी वासियों की बार-बार की शिकायतों के चलते जनस्वासथ्य विभाग ने इन कॉलोनियों के लिए नया बूस्टिंग स्टेशन बनवाया। महम रोड पर बड़ चौक के पास नया बूस्टिंग स्टेशन बनकर तैयार है। अब यहां टैंक में पानी की स्टोरेज कर इन कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई की जाएगी। ताकि कॉलोनी वासियों को पर्याप्त पानी मिल सके।
646 लाख से बनेगा नया जलघर
ढाणा लाडनपुर, ढाणा नरसान, हालुवास, नीमड़ी गांव के ग्रामीणों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने नए जलघर के निर्माण की तैयारी कर ली है। ढाणा लाडनपुर में नया जलघर बनाया जाएगा जहां बड़ा टैंक बनेगा। इसके निर्माण पर करीब 646 लाख की लागत आएगी। इसके निर्माण के बाद इन कॉलोनियों की पेयजल समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। जलघर के लिए करीब आठ किलोमीटर की बड़ी लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग को मिलेगा नया भवन
कंडम भवन में काम कर रहे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जल्द ही नया भवन मिलेगा। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में ही सड़क के साथ ही नया भवन बनाया जाएगा। करीब 120 लाख की लागत से नया भवन बनाया जाएगा। इसमें कर्मचारियों के अलावा आमजन के बिल भरने, शिकायतों की सुनवाई की भी व्यवस्था रहेगी। पांच को इसकी नींव का पत्थर रखा जाएगा।
वर्जन:::
हालु जोन और लोहड़ जोन की दर्जनभर कॉलोनियों के तहत महम रोड पर बड़ चौक के पास नया बूस्टिंग स्टेशन बनाया गया है। इस बार गर्मियों में उक्त कॉलोनियों में प्रेशर के साथ पानी पहुंचेगा। ढाणा लाडनपुर में नया जलघर बनाया जाएगा। जनस्वास्थ्य मंत्री जल्द इन परियोजनाओं का शुभांरभ करेंगे।
संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग