फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   PWD mechanical workers, enraged over pending demands, announce siege of two ministers' residences

Bhiwani News: लंबित मांगों पर भड़के पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स, दो मंत्रियों के आवास घेरने का एलान

Mon, 01 Jun 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
PWD mechanical workers, enraged over pending demands, announce siege of two ministers' residences
भिवानी। लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की आईबी भिवानी सिविल ब्रांच की बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के रवैये पर रोष जताते हुए 4 जुलाई को सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी तथा 18 जुलाई को पब्लिक हेल्थ एवं बीएंडआर मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव करने का एलान किया।
विज्ञापन

सोमवार को सिंचाई भवन स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्रांच के वरिष्ठ उपप्रधान बलजीत फौजी ने की जबकि संचालन ब्रांच सचिव अमित परमार ने किया। बैठक में राज्य कमेटी के आह्वान पर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सचिव सोमबीर पालूवास, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बलराज ओला तथा जिला उपप्रधान रामशरण खुंडिया उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि 24 नवंबर को चंडीगढ़ में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के साथ यूनियन राज्य कमेटी की बैठक हुई थी। उस बैठक में कर्मचारियों की अनेक मांगों और समस्याओं पर सहमति बनी थी लेकिन आज तक एक भी मांग को लागू नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ अब आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके तहत 4 जुलाई को भिवानी स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव किया जाएगा। वहीं 18 जुलाई को पब्लिक हेल्थ एवं बीएंडआर मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित आवास का घेराव करने का भी निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर बीएंडआर ब्रांच प्रधान दशरथ रंगा, आईबी जुई सिविल ब्रांच प्रधान मोहित कौशिक, सचिव जोगेंद्र मास्टर, प्रदीप दलाल, राकेश और संदीप सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed