फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Purse stolen from bag of woman sitting in auto from bus stand, suspicious of woman sitting nearby

बस स्टैंड से ऑटो में बैठी महिला के बैग से पर्स चोरी, पास बैठी महिला पर शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Purse stolen from bag of woman sitting in auto from bus stand, suspicious of woman sitting nearby
भिवानी। बस स्टैंड से महम गेट के लिए ऑटो रिक्शा में बैठी एक महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। पर्स चोरी की शिकायत महिला ने सिविल लाइन पुलिस को दी। पीड़ित महिला ने पर्स चोरी का शक ऑटो में बैठी एक महिला पर जताया है वहीं पुलिस ने इस संबंध में पर्स चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बामला निवासी मनीषा ने बताया कि गत 14 जून को बस स्टैंड से महम गेट के लिए एक ऑटो रिक्शा में बैठी थी। उसके पास एक बड़ा बैग था। जिसे उसने ऑटो में अपने पास ही रखा था। इसी ऑटो में सामने वाली सीट पर एक महिला बैठी थी, जिसने अपने दुपट्टे से उसके बैग को ढक रखा था। महम गेट पर वह ऑटो से नीचे उतरकर महम जाने वाली बस में सवार हो गई। जब टिकट लेने के लिए बड़े बैग को खोलकर देखा तो उसके अंदर से उसका पर्स गायब मिला। महिला ने बताया कि पर्स के अंदर करीब पांच हजार रुपये की नकदी, उसका मोबाइल फोन, आधार कार्ड व चांदी के कुछ गहने रखे हुए थे। महिला ने ऑटो रिक्शा में बैठी दूसरी महिला पर उसका पर्स चोरी किए जाने का शक जताया है वहीं आरोपी महिला की आसपास भी काफी तलाश की गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि ये महिला अक्सर ऑटो रिक्शा में इसी रूट पर देखी गई है। जिसे अधिकतर ऑटो रिक्शा वाले भी पहचानते हैं। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में पर्स चोरी का केस दर्ज कर संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed