{"_id":"607dc9c68ebc3e8d2b2dd6ce","slug":"purchase-stopped-for-two-days-still-no-full-lift-of-wheat-bhiwani-news-rtk6051764145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन खरीद बंद, फिर भी नहीं गेहूं का पूरा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन खरीद बंद, फिर भी नहीं गेहूं का पूरा उठान
विज्ञापन
दो दिन तक फसल खरीद बंद रहने के बाद सोमवार को मंडियों गेहूं की खरीद हुई। सोमवार को भिवानी मंडी में सबसे अधिक 450 किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर पहुंचे। अचानक ही मंडी में किसानों की संख्या रोजाना के शेडयूल से भी दोगुनी हो गई। रोजाना ही करीब 250 किसानों का मंडियों में शेड्यूल निर्धारित किया हुआ है, मगर शेड्यूल से काफी कम ही किसान गेहूं लेकर आ रहे थे, लेकिन सोमवार को मंडी आने वाले किसानों की तादाद करीब दोगुनी हो गई, जिससे मंडी में भी अव्यवस्था बनी। पहले से ही मंडी में किसानों की काफी फसल पड़ी है वहीं उठान के इंतजार में भी काफी कट्टे अभी भी पड़े हैं।
शनिवार और रविवार को मंडियों में खरीद बंद रही, इस दौरान मंडियों में केवल गेहूं का उठान ही चला। अकेले भिवानी मंडी से शनिवार, रविवार और सोमवार तक करीब 95 हजार कट्टों का उठान कराया गया, लेकिन फिर भी सोमवार सुबह तक एक लाख 60 हजार कट्टे पड़े थे। सोमवार को ही शेडयूल के बाद 450 किसान अपना गेहूं लेकर पहुंच गए। इन किसानों का करीब 45 हजार क्विंटल गेहूं मंडी पहुंचा। भिवानी मंडी में शाम तक किसानों के गेहूं के आवक का रिकॉर्ड ही चढ़ाया गया, जबकि खरीद तो देर शाम तक चलने की संभावनाएं जताई गईं। करीब 90 हजार कट्टे गेहूं की आवक सोमवार को होने से करीब ढाई लाख गेहूं के कट्टों से मंडी अटी रही। सोमवार को सरसों के कम ही किसान मंडी पहुंचे। सरसों फसल के लिए करीब सौ किसानों के गेट पास काटे गए। इन किसानों की सरसों भी प्राइवेट एजेंसियों ने ही खरीदी।
मंडी से हो रहा करीब 35 हजार कट्टों का रोजाना उठान
ढुलाई ठेकेदारों की मानें तो भिवानी मंडी से रोजाना ही करीब 35 हजार कट्टों का रोजाना उठान हो रहा है। मंडी में गेहूं की आवक भी तेजी पकड़ रही है, इस हिसाब से गेहूं के उठान के मुकाबले गेहूं की आवक ज्यादा बनी हुई है। अगर उठान के कार्य ने तेजी नहीं पकड़ी तो जितने कट्टों का उठान होगा, उतनी ही कट्टों के आवक भी बनी रहेगी, जिससे मंडी में पूरा उठान नहीं होगा और जगह की कमी भी खरीद में बाधा बनेगी।
विज्ञापन
वर्जन
मंडी में दो दिन की छुट्टी के बाद ज्यादा किसानों की आवक हुई है। खरीद देर शाम तक चलेगी, फिलहाल किसानों के गेट पास काटे जाने के बाद उनके दस्तावेज पूरे किए जा रहे हैं। करीब 45 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद का रिकॉर्ड तैयार हुआ है। खरीद के साथ साथ मंडी में ढुलाई का काम भी चल रहा है।
- संजय कुमार, परचेजर भिवानी मंडी।
वर्जन
लगातार मंडियों से उठान का काम तेजी से चल रहा है। भिवानी मंडी से लगातार तीन दिनों में 95 हजार कट्टों का उठान हो चुका है। लगातार खरीद चल रही है, इसलिए नई आवक भी हो रही है, आगामी एक सप्ताह तक लगभग गेहूं का मंडी से उठान हो जाएगा।
- कालू, ढुलाई ठेकेदार, नई अनाज मंडी भिवानी।