फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pulse Polio campaign launched across 509 booths; over 1.27 lakh children in the district to receive the dose.

Bhiwani News: 509 बूथों पर शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, जिले में 1.27 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio campaign launched across 509 booths; over 1.27 lakh children in the district to receive the dose.
नागरिक अस्पताल में बच्चे को पोलियो रोधी दवा पिलाते विधायक घनश्याम सर्राफ।
भिवानी। जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का अभियान शुरू हो गया। जिले में बनाए गए 509 पोलियो बूथों पर 1,27,299 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा, कैरू और ढिगावामंडी क्षेत्र के बिठन गांव में भी अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. सुनील ने बताया कि जिले में 509 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं जहां 1,27,299 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके अलावा 23 ट्रांजिट और 10 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। अभियान में 2,665 स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा वर्कर, छात्र-छात्राएं और स्वयंसेवक शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान ने बताया कि सोमवार से दो दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर यह दवा निशुल्क उपलब्ध है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश प्रसाद जांगड़ा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवानीखेड़ा में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
बवानीखेड़ा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बवानीखेड़ा क्षेत्र में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न पोलियो बूथों पर बच्चों को दो बूंद जीवन की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।स्वास्थ्यकर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने का आग्रह किया। स्वास्थ्य निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके उन्हें घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करने की अपील की।


देवराला, इंदीवाली और बिजलानाबास में 386 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी
कैरू। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को गांव देवराला के उप नागरिक अस्पताल में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। देवराला, इंदीवाली और बिजलानाबास में 386 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी गई। देवराला अस्पताल में दो माह की बच्ची को भी पोलियो से बचाव दवा दी गई। इस अवसर पर वार्ड नंबर 16 के पंच गुलशन निरंकारी और एएनएम मोनू ने कहा कि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में आशा वर्कर संतोष, सुमन, नरेश बिधनोई और मुकेश उपस्थित रहे।



बिठन में 70 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक
ढिगावामंडी। क्षेत्र के गांव बिठन में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ स्तर पर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आशा वर्कर सुमित्रा, आंगनबाड़ी वर्कर बबीता और सुरेश की टीम ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को खुराक पिलाई। पहले दिन शाम तक करीब 70 बच्चों को दवा दी गई।आशा वर्कर सुमित्रा ने बताया कि बूथ दिवस के बाद अगले दो दिन डोर-टू-डोर टीमें उन बच्चों को दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि सुरत सिंह ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed