फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Public upset due to increase in thr price of petroleum products

पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से जनता बेहद परेशान: राजू मान

Wed, 07 Jul 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Public upset due to increase in thr price of petroleum products
पेट्रोलियम उत्पादों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी के दैनिक जीवन को हिलाकर रख दिया है। यह बात किसान नेता राजू मान ने कितलाना टोल पर धरने पर कही। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आठ जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों कीमतों में वृद्धि को लेकर टोल पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतर राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम इस तरह बढ़ाना समझ से परे है। मान ने आरोप लगाया कि टैक्स की आड़ में मोदी सरकार बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचा रही है।
विज्ञापन

कितलाना टोल पर धरने के 194वें दिन खाप सांगवान 40 के सुरजभान सांगवान, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप के प्रवक्ता शमशेर फौगाट, जाटू खाप के मास्टर राजसिंह जताई, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, सब्बीर हुसैन, डॉ. राजू गौरीपुर, प्रेम कितलाना, रतन्नी डोहकी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। धरने का मंच संचालन गंगाराम श्योराण ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुब्जानगर, राजकुमार हड़ौदी, धर्मेंद्र छपार, प्रो. जगमिंद्र, ईश्वर दातोली, धर्मबीर समसपुर, मीरसिंह नीमड़ीवाली, जागेराम डीपीई, जगदीश हुई, देशराम भांडवा, ओमपाल, मास्टर कर्ण सिंह, मौजीराम, लवली सरपंच, बलजीत मानकावास, ओमप्रकाश दलाल, कमल सिंह झोझू, राजबीर, सत्यवान कालुवाला, राजबाला और सूबेदार सतबीर सिंह कितलाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed