फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   public health, water supply, valb

वाल्ब पर बना मंदिर, कैसे हो 30 हजार घरों में पानी की सप्लाई

Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
public health, water supply, valb
तोशाम बाईपास डाबर कॉलोनी मोड़ स्थित पब्लिक हैल्थ के वॉल्व पर बने मंदिर को दिखाता वार्ड-18 का पार्ष? - फोटो : Bhiwani
पब्लिक हेल्थ विभाग ने एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के अंदर पानी की समस्या का समाधान ढूंढने के लिए सर्वेक्षण कराया तो पाया कि जहां जनस्वास्थ्य विभाग का वाल्ब है, उस पर आज हनुमान मंदिर बना है। यानी अब वाल्व हनुमान मंदिर के नीचे दबा है। शहर के तीन वार्डों की 30 हजार घरों की आबादी की पेयजल जरूरतों पर अब आस्था भारी पड़ रही है। अब 250 फीट लंबी नई लाइन डाली जाएगी और नया वाल्व तैयार किया जाएगा। इसका एस्टिमेट तैयार किया गया है। इसके निर्माण के बाद ही 30 हजार घरों में पहले की तरह नियमित पेयजलापूर्ति होगी।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ विभाग ने शहर के डाबर कॉलोनी जलघर से 24 इंची मुख्य लाइन के साथ ही कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई के लिए 12 इंची अलग से लाइन डाली थी। इस लाइन में पानी की सप्लाई छोड़े जाने के लिए डाबर कॉलोनी सड़क के मोड़ पर वॉल्ब भी लगाया गया था। मगर दो साल पहले ही इस वॉल्ब के ऊपर हनुमान मंदिर का निर्माण कर दिया गया। जिससे बालाजी कॉलोनी, ब्रह्मा कॉलोनी, न्यू उत्तम नगर, शास्त्री नगर, ब्रजवासी कॉलोनी, सेवा नगर, जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र की कॉलोनियों के घरों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वार्ड 18,19 और 20 के बाशिंदे झेल रहे पानी की किल्लत
डॉबर कॉलोनी तोशाम बाईपास मोड़ पर करीब दो साल पहले निर्मित हनुमान मंदिर में के नीचे दबे वॉल्ब की वजह से वार्ड नंबर 18,19 और 20 के बाशिंदे पेयजल किल्लत झेल अधिकारियों को कोस रहे हैं। वॉल्ब से ही इन सभी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कॉलोनियों के लोगों ने किया था पब्लिक हेल्थ मुख्यालय पर हंगामा
सर्दी के मौसम में बनी पेयजल किल्लत को लेकर एक सप्ताह पहले ही पब्लिक हेल्थ मुख्यालय पर ब्रह्मा कॉलोनी, सेवा नगर और ब्रजवासी कॉलोनी की महिलाओं ने हंगामा किया था। महिलाओं के हंगामे के बाद हाल ही में कार्यभार संभालने वाले पब्लिक हेल्थ विभाग अधिकारियों ने इन सभी इलाकों की पेयजल लाइनों की पड़ताल की और फिर सर्वेक्षण के दौरान ही जलघर से आने वाली लाइन को भी जांचा गया। जांच के दौरान वॉल्ब पर मंदिर निर्माण का मामला उजागर हुआ।
पब्लिक हेल्थ का एक वॉल्व मंदिर के ठीक नीचे दबा है। इलाके के जेई ने जब पूरी लाइन का सर्वेक्षण कराया तो यह पकड़ में आया। सर्दियों के मौसम में तीन वार्डों के लोग पीने के पानी की दिक्कत उठा रहे हैं, अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो गर्मियों के मौसम में पानी को लेकर लोगों की दिक्कत और भी बढ़ेगी।

- सचिन यादव जूसवाला पार्षद, 18 वार्ड
पिछले लंबे अर्से से वॉल्ब ऑपरेट नहीं होने की वजह से इन कॉलोनियों में पेयजल की दिक्कत बनी हुई है। अब मंदिर के पास करीब 250 फीट नई पाइप लाइन डालकर नया वॉल्ब लगाया जाएगा। जिसके बाद इन सभी कॉलोनियों में पानी की समस्या नहीं रहेगी। इसका एस्टीमेट बनाया जा रहा है, जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
- जयभगवान चोपड़ा, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed