{"_id":"68cdb489c31170f388026f9f","slug":"public-health-department-cuts-connections-of-10-houses-people-yearn-for-water-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139926-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जनस्वास्थ्य विभाग ने काटे 10 घरों के कनेक्शन, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जनस्वास्थ्य विभाग ने काटे 10 घरों के कनेक्शन, पानी के लिए तरसे लोग
Sat, 20 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
गांव चांग में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करके रोष जताते ग्रामीण ।
चांग। जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण गांव चांग के 10 घरों को पिछले एक महीने से पानी नहीं मिल रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। ग्रामीण सज्जन तंवर, सरोज, केला, शर्मीला, उषा, सुमन, कविता, सुमित्रा मूर्ति ने बताया कि विभाग को दूसरी लाइन काटनी थी लेकिन उनके घरों के कनेक्शन काट दिए गए।
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल लाइन काटे जाने के बाद 10 घरों में पानी की भारी किल्लत हो गई है। महिलाओं ने बताया कि घरेलू कार्य के लिए उन्हें एक हजार रुपये खर्च करके पानी खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले दस दिनों से पानी को तरस रहे ग्रामीण अब प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि उनके घरों की पेयजल लाइन जोड़ी जाए। सुमित्रा मूर्ति ने बताया कि कर्मचारियों ने लाइन काटते समय उनका विरोध भी नहीं सुना। सरोज ने कहा कि लाख मना करने के बावजूद कर्मचारियों ने पेयजल लाइन काट दी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता फूल कुमार ने बताया कि एक मकान में पानी जाने की वजह से 10 मकानों के कनेक्शन विभाग की तरफ से काटे गए थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे।