फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Provincial SC Maha Kumbh will be held on 25th August in Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी में 25 अगस्त को होगा प्रांतीय एससी महाकुंभ

Mon, 15 Jul 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Provincial SC Maha Kumbh will be held on 25th August in Bhiwani
भिवानी में हुई बैठक में मौजूद एससी समाज के लोग। 
भिवानी। बैंक कॉलोनी स्थित अंबेडकर भवन में रविवार को एससी समाज की बैठक हुई। इसमें समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि 25 अगस्त को हुडा पार्क में प्रांतीय एससी महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


रविदास मंदिर महेंद्रगढ़ के प्रधान महावीर मेहच की अध्यक्षता में हुई बैठक को एडवोकेट सुनीता गोलपुरिया, रामनारायण चरखी, सुंदर लाल जोरासिया महेंद्रगढ़, दीवान सिंह रोहतक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एससी समाज प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ा है। समाज की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


तारा चंद बसई ने कहा कि बजट का 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति पर खर्च किया जाए। एससी की क्रीमीलेयर सीमा बढ़ाकर आठ लाख रुपये की जाए। एचकेआरएन की भर्ती बंद कर स्थायी नौकरी दी जाए। पुरानी पेंशन की बहाली की जाए। जातिगत उत्पीड़न रोका जाना चाहिए। आजादी के 53 साल बाद भी ऐसा होना चिंताजनक है। इसी कारण न्याय पाने के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महावीर प्रसाद महेंद्रगढ़ ने बताया कि प्रांतीय एससी महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। बैठक में सुखदेव गुंडला सिरसा, अमर सिंह पैतावास, शीशराम मोड़ी, रामपाल बलियाली, रामनिवास नंदगांव, वीर सिंह सिवाना, सुमेर सिंह सिवाना, ईश्वर सिंह सरपंच सिवाना, धर्मवीर सिंह भिवानी, हरीश रंगा दुर्जनपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed