फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   protest, people, water problam

ये गंदा पानी हम रोज पीते हैं, अधिकारी एक दिन पीकर दिखाएं...

Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest, people, water problam
दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताते मनान पाना क्षेत्र? - फोटो : Bhiwani
हम तो रोज इसी गंदे पानी को पीते हैं, जरा अधिकारी भी इस पानी को पीकर दिखाएं....। यह नाराजगी जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ वीरवार को हरजीकान कितान पाना क्षेत्र की महिलाओं ने दिखाई। इलाके के लोगों ने नारेबाजी कर पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नारेबाजी कर रहीं धनपति, सावित्री, कमला, दर्शना, बिल्ल्लो, पुष्पा, बिमला, मंजू, इंद्रपाल, बोबी, सीटू, बिंटू, शोभा, पप्पू ने बताया कि पिछले काफी दिनों से इलाके में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं आती। जो भी पानी आ रहा है गंदा है। जिसे पीना तो दूर इस्तेमाल करने लायक भी नहीं है। कई बार अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया। पब्लिक हेल्थ विभाग ने जगह जगह गड्ढ़े भी खोदे हैं, मगर अभी तक समाधान नहीं हुआ है। पिछले एक सप्ताह से गड्ढ़े खुदे पड़े हैं, इनसे रोजाना हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

15 साल पहले उसने यहां पानी की लाइन बड़े संघर्ष से डलवाई थी। तीन साल तक को काम भी अधर में लटका रहा था। लेकिन कुछ लोगों ने विरोध कर पाइप लाइन बीच में ही रुकवा दी थी। जिस वजह से आज उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जो लाइन है, उसमें भी गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार पूर्व पार्षद।
पाइप लाइन लीकेज ढूंढने का काम चल रहा है। फिलहाल इस इलाके में अभी तक लीकेज का पता नहीं चला है। समाधान के लिए विभाग के कर्मचारी लगे हैं, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
- जयभगवान चोपड़ा, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed