{"_id":"661d8ed3188fcea4c40c600a","slug":"protest-against-the-strictness-of-the-administration-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116109-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रशासन की सख्ती पर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रशासन की सख्ती पर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Tue, 16 Apr 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में प्रेसवार्ता करते प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी।
भिवानी। स्कूली वाहनों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों में खलबली है। इसीलिए प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक सोमवार को एक निजी स्कूल में हुई। इसमें कनीना हादसे में मृत बच्चों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने कहा कि सभी स्कूल संचालकों को हादसे पर बहुत दुख है और बच्चों के परिवारों के प्रति हमदर्दी है। लेकिन इस हादसे की आड़ में सरकार, शिक्षा विभाग और ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी प्राइवेट स्कूलों के साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझते हैं। यदि निजी स्कूल वाहनों की कमियां सुधारी जाएंगी लेकिन विभाग को समय देना चाहिए।
शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन दो दिन इंतजार करेगा और यदि कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला तो एसोसिएशन स्कूल बसों से हरियाणा के सभी जिलों में उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेगा और निजी बसों की चॉबियां उपायुक्त को सौंप देगा। इस अवसर पर करण मिर्ग, डीपी कौशिक, रामकुमार बंगालिया, दीपक शर्मा, संजीव श्योराण, तेजेंदर सरोहा, श्रद्धानंद शर्मा, कमला गुरेजा, जगदीप कौर, अजय गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद