{"_id":"66de330633ee06c7e30a7496","slug":"protest-against-bjp-candidate-shruti-chaudhary-in-village-isharwal-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122829-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी का गांव ईशरवाल में विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी का गांव ईशरवाल में विरोध
Mon, 09 Sep 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव ईशरवाल में विरोध के दौरान ग्रामीणों को समझाती भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी।
भिवानी। तोशाम सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही श्रुति चौधरी को गांव ईशरवाल में विरोध का सामना करना पड़ा। चुनाव प्रचार के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पेयजल पाइप लाइन और सिंचाई को लेकर उनसे सवाल जवाब किए। इसी दौरान श्रुति चौधरी और ग्रामीणों के बीच बहस होने लगी। ग्रामीणों ने श्रुति चौधरी के सामने साफ शब्दों में कहा कि वह लड़ाई-झगड़ा तो करेंगे नहीं, लेकिन वोट की चोट करेंगे।
तोशाम हलके में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल लाल परिवार का वर्चस्व रहा है। चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह के बाद उनकी राजनीतिक विरासत संभाल रही किरण चौधरी एवं उनकी बेटी श्रुति चौधरी इस इलाके से जुड़ी रही हैं। लोकसभा चुनाव में श्रुति चौधरी का टिकट कटने के बाद किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस छोड़कर कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद उनकी बेटी श्रुति को अब तोशाम से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद अब श्रुति और किरण चौधरी ने गांव में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
पेयजल और सिंचाई के लिए पानी को लेकर पूछे सवाल
रविवार को श्रुति चौधरी से तोशाम के गांव ईशरवाल में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी को लेकर सवाल पूछे। श्रुति चौधरी अपनी गाड़ी से उतर कर विरोध कर रहे युवाओं से मिली। श्रुति चौधरी ने उन्हें समझाते हुए कहा कि जिसको मेरी बात समझनी है समझे। मैं केवल तुम्हारे सहयोग के लिए आई हूं। इसके बाद भी एक युवक उनका विरोध करता रहा।