फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Promote the sport of Judo

जूडो खेल को बढ़ावा देंगे : डाॅ. मनीषा सांगवान

Mon, 10 Jun 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Promote the sport of Judo
जूडो एसोसिएशन की नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. मनीषा सांगवान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ
भिवानी। जूडो एसोसिएशन की नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. मनीषा सांगवान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। जूडो रक्षात्मक खेल है। खास तौर पर लड़कियों के लिए यह बेहद जरूरी है। जूडो खेल को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

डाॅ. मनीषा ने रविवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि जूडो एक ऐसा मार्शल आर्ट है जिसे आमतौर पर आत्मरक्षा के लिए सीखा जाता है। इस खेल की शुरुआत जापान से हुई हालांकि अब यह खेल ओलंपिक का भी हिस्सा है। भारत में भी इस खेल को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। एसोसिएशन का प्रयास रहेगा कि इस खेल से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. मनीषा ने जिला जूडो एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें राहुल राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप ग्रेवाल उपाध्यक्ष, अजीत बामला महासचिव, मैनपाल सचिव, सोमवीर शर्मा मीडिया प्रभारी, राजेश नागर एडवोकेट कानूनी सलाहकार बने। सुदेश ग्रेवाल, लोकराम तुरकिया, अनिल ग्रेवाल बीडीसी, सुमित ग्रेवाल, बाबू लाल, फूल सिंह पीटीआई, सत्यवान घणघस, पिंकू पीटीआई, नरेश घणघस, अमरजीत सांगा, डाॅ. फूल सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो खेल तकनीकी समिति में कोच विक्रम सिंह अध्यक्ष, कोच मुकेश कुमारी उपाध्यक्ष, कुसुम कुमारी, संदीप तंवर, विनोद कुमार, मीना, राहुल को सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग से एसोसिएशन को नई बुलंदियों तक पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव अजीत बामला, प्रहलाद सिंह सोलंकी केलंगा, मोहन नागर, बिशंबर कायत, डाॅ. योगेंद्र सिंह, भूपेंद्र सरपंच चरखी, सत्य प्रधान चरखी, सुरेंद्र पूर्व सरपंच पैंतावास कलां, जोगेंद्र ठेकेदार, सोमेश सांगवान, अमित सांगवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed