फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   programme, mp, dusyant chautala, bhiwani

भाजपा ने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया

Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
programme, mp, dusyant chautala, bhiwani
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरक्षण की आड़ में भाजपा सरकार ने जाति-पाति की राजनीति कर समाज के ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का प्रयास किया है। लेकिन प्रदेश की मजबूत सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे के कारण भाजपा की यह चाल सफल नहीं हो सकी। हरियाणा प्रदेश की पहचान हमेशा भाईचारे की रही है और इनेलो हमेशा सामाजिक एकता की पक्षधर रही है।
विज्ञापन


ये बातें हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कही। वे बुधवार को लोहारू हलके के बिधवान गांव में सद्भावना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीवादी व्यवस्था की पक्षधर रही है। वृद्धावस्था पेंशन की नई शर्तों का विरोध करते हुए सांसद ने कहा कि स्व. देवीलाल ने वृद्ध लोगों के समान के लिए इस योजना की शुरुआत की थी जिसे प्रदेश सरकार शर्तों का हवाला देकर बंद करने जा रही है। इस नीति का इनेलो विरोध कर बुजुर्गों के मान समान को बचाएगी। राज्य सभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र का ऐसा भद्दा मजाक पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि वे इस बारे में श्वेत पत्र जारी करें कि भाजपा शासन में प्रदेश में लड़कियों की शिक्षा के लिए कितने स्कूल और कॉलेज खोले गए हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जिलाध्यक्ष सुनील लांबा, विधायक ओम प्रकाश बडवा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा ने संबोधित किया। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश प्रवक्ता पंडित रवि महमिया, विजय गोठड़ा,जयसिंह पातवान, प्रकाश पंवार, सुरेंद्र राठी,अमित सिधनवा, प्रदीप बिधनोई, देवेंद्र नकीपुर,अनिल गोकुलपुरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed