{"_id":"5eb2f3808ebc3e907234ac64","slug":"procurement-agency-rejected-300-quantal-wheat-bhiwani-news-rtk5538755110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भीगा गेहूं होने लगा अंकुरित, हैफेड ने 300 क्विंटल गेहूं किया रिजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भीगा गेहूं होने लगा अंकुरित, हैफेड ने 300 क्विंटल गेहूं किया रिजेक्ट
विज्ञापन
भिवानी की चारा मंडी में गेहूं का ओपन स्टॉक लगाते मजदूर।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। मंडियों से गेहूं और सरसों का उठान नहीं होने का नुकसान अब सामने आने लगा है। रविवार को बारिश में भीगा गेहूं अंकुरित होने लगा है। बुधवार को भी उठान नहीं हुआ। वहीं चारा मंडी में बारिश में भीग चुके गेहूं का आढ़तियों ने लदान करा दिया, जिसकी गुणवत्ता खराब होने पर करीब 300 क्विंटल गेहूं लौटा दिया गया। यह बारिश में भीगने के कारण खराब हो गया था और इसमें दुर्गंध भी आ रही थी।
भिवानी की चारा मंडी में गेहूं का ओपन स्टॉक लगाया जा रहा है जबकि सरसों को खरीद के बाद वेयर हाउस के गोदामों में भेजा जा रहा है। वेयर हाउस से भी बारिश में भीगकर खराब हुई करीब 500 क्विंटल सरसों लौटाई जा चुकी हैं। इधर, मंडियों मेें धीमे उठान को लेकर ढुलाई कार्य में लगे ट्रांसपोर्टरों ने भी उपायुक्त को शिकायत कर उठान में तेजी लाने की मांग उठाई है।
भिवानी की नई अनाज मंडी सहित सभी सरकारी खरीद केंद्रों पर अभी भी गेहूं और सरसों की आवक हो रही है। खरीद कार्य भी चल रहा है। हालात यह है कि कई मंडियों में तो उठान नहीं होने की वजह से नई खरीद में शामिल होने के लिए किसानों को फसल उतारने की जगह तक नहीं मिल रही है। अकेले भिवानी की नई अनाज मंडी में अभी भी सरसों के करीब 50 हजार से अधिक कट्टे यानी करीब 25 हजार क्विंटल सरसों उठान के इंतजार में है। यही हाल चारा मंडी का भी है, जहां पर करीब 70 हजार सरसों के कट्टों का उठान नहीं हुआ है। मौसम भी लगातार अपने तेवर बदल रहा है।
विज्ञापन
खरीद एजेंसी के जिम्मे, आढ़ती की जिम्मेवारी
वापस आया खराब अनाज अब खरीद एजेंसी और आढ़तियों की जिम्मेवारी है। खरीद एजेंसी आढ़तियों से सवाल करेगी और आढ़ती ही देखेगा कि इस अनाज का क्या करना है। हालांकि इसे अच्छे से सूखाकर ठीक किया जा सकता है।
चारा मंडी में गेहूं का ओपन स्टॉक लगाया जा रहा है। स्टॉक में आने वाले गेहूं की जांच की जा रही है। बारिश में भीगने की वजह से करीब 300 क्विंटल गेहूं संबंधित आढ़तियों व एजेंसी को वापस भेजा जा चुके हैं। स्टॉक में लगने वाले अनाज की गुणवत्ता पर भी निगरानी रखी जा रही है। - वीरेंद्र कुमार निरीक्षक हैफेड इंजार्ज ओपन स्टॉक चारा मंडी।
चारा मंडी में सरसों की खरीद जारी है। अब तक नेफेड 6300 मीट्रिक टन सरसों की खरीद कर चुकी है। जबकि हैफेड द्वारा करीब 3100 मीट्रिक टन सरसों खरीदी जा चुकी है। चारा मंडी में करीब 35 हजार क्विंटल सरसों का उठान होना अभी बाकी है।
-अमित नैन, इंचार्ज खरीद एजेंसी हैफेड़।
तोशाम व जुई अनाज मंडी से खरीद हुई गेहूं और सरसों से भरी हुई गाड़ियों को गोदामों में खाली नहीं कराया जा रहा है। गाड़ियां खाली होने के इंतजार में छह से सात दिन तक खड़ी रखी जा रही हैं। इस संबंध में डीसी को भी पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है। -विजय बंसल टैनी, ट्रांसपोर्ट ठेकेदार।

नई अनाज मंडी में बारिश में भीगा गेहूं होने लगा अंकुरित।- फोटो : Bhiwani