{"_id":"6871689055aed883a50dad1d","slug":"problems-increased-due-to-the-closure-of-morning-buses-on-bahal-bhiwani-route-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136712-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बहल-भिवानी रूट पर सुबह की बसें बंद होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बहल-भिवानी रूट पर सुबह की बसें बंद होने से बढ़ी परेशानी
Sat, 12 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बहल। पिछले करीब 15 दिनों से बहल से भिवानी रूट पर सुबह के समय बसों का संचालन बंद किए जाने से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह कार्य पर जाने वाले लोगों, विद्यार्थियों और नियमित यात्रियों को विशेष दिक्कत हो रही है। ग्राम पंचायत बहल और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल ने इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए भिवानी डिपो के जीएम को पत्र भेजकर सुबह की पारी में तीन बसों के संचालन की मांग की है।
भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि बहल से भिवानी मार्ग बहल क्षेत्र का प्रमुख रूट है जो करीब दो दर्जन गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। लेकिन, इस मार्ग पर पहले से सीमित बस सेवाएं भी बीते 15 दिनों से बिना किसी सूचना के बंद कर दी गई हैं। वर्तमान में सुबह 6 बजे की पहली बस के बाद अगली बस करीब तीन घंटे बाद 7:45 बजे चलती है, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक साधन नहीं मिल पाता।
राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस समयावधि में दो बसें अवश्य जाती हैं लेकिन वे सीधे रूट पर न जाकर सिधनवा, हरियावास और चैहड़ कलां जैसे अन्य गांवों से होकर गुजरती हैं, जिससे यात्रा में देरी होती है और लोगों को असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
पत्र में मांग की गई है कि सुबह 6 बजे से 9 बजे तक हर आधे घंटे में बस सेवा शुरू की जाए, जिससे बहल क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को समय पर अपने कार्यस्थल, विद्यालय और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भिवानी पहुंचने में राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से इस दिशा में शीघ्र समाधान की मांग की है।