फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pro. Jagbir Singh of Haryana Board of School Education

प्रो. जगबीर सिंह ही होंगे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pro. Jagbir Singh of Haryana Board of School Education
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह का लगातार तीसरी बार कार्यकाल बढ़ गया है। लगातार तीन बार चेयरमैन बनने वाले वे बोर्ड इतिहास में पहले चेयरमैन हैं। कार्यकाल बढ़ने के बाद उन्होंने कहा कि अब प्राथमिकता नकल रहित परीक्षाओं के साथ वैदीक मैथ मेटिक्स को लागू करना रहेगी। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि छठी कक्षा से दसवीं तक इसी साल वैदीक मैथमेटिक्स को लागू किया जाए।
विज्ञापन

बीती 30 अप्रैल को ही बोर्ड चेयरमैन का कार्यकाल खत्म हो गया था। वे पिछले छह साल से लगातार बोर्ड के चेयरमैन हैं। पिछली दफा दो बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। उनके बेहतर कार्य को देखते हुए लगातार तीसरी बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। कार्यकाल बढ़ने के बाद प्रो. जगबीर सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकना उनकी पहले ही प्राथमिकता थी। इस बार से यह अनिवार्यता की जाएगी कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन परीक्षा केंद्रों पर अत्यधिक नकल के कारण सेंटर तोड़ा गया, वहां सीसीटीवी लगने के बाद ही दोबारा सेंटर बनाया जाएगा। प्राथमिकता रहेगी कि सभी परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में ही कराई जाएं। इसके अलावा एचटेट को भी बेहतर तरीके से करवाया जाएगा। इतिहास विषय में बदलाव के बाद अब वैदिक मैथमेटिक्स पर फोक्स किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को मैथ बेहतर लगे और इसमें कॅरिअर बना सके। इसलिए छठी से दसवीं तक की वैदिक मैथमेटिक्स की पुस्तकें प्रकाशित कराई जाएंगी। पिछले छह साल बेहतर रहे, सभी के सहयोग से एचटेट परीक्षाओं का बेहतर संचालन के साथ साथ बोर्ड परीक्षाएं भी नकल रहित कराने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed