{"_id":"60787d6e8ebc3eda727e3a31","slug":"private-school-association-protest-school-reopen-given-buses-keys-to-administration-bhiwani-news-rtk604624671","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल संचालकों ने उपायुक्त कार्यालय में सौंपी बसों की चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल संचालकों ने उपायुक्त कार्यालय में सौंपी बसों की चाबियां
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर रोष जताते प्राइवेट स्कूल संचालक। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रदेश सरकार की ओर से की गई आठवीं कक्षा तक की छुट्टियों के विरोध में प्राइवेट स्कूल संचालक वीरवार को सड़क पर उतरे। स्कूल बसों के साथ पहुंचे स्कूल संचालकों ने लघु सचिवालय के बाहर रोष जताया और उपायुक्त कार्यालय में स्कूल बसों की चाबियां सौंप स्कूल खोले जाने की मांग की। स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम स्कूल खोले जाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
वीरवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े प्राइवेट स्कूल संचालकों ने प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार शर्मा के नेतृत्व में रोष जताया और लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन में काफी संख्या में स्कूल बसों के साथ स्कूल संचालक और शिक्षक पहुंचे। प्रदर्शन में जिला भिवानी से चांग ब्लॉक, बहल ब्लॉक, भिवानी ब्लॉक, बडेसरा आदि से बड़ी संख्या में स्कूल संचालक अपनी बसों व स्टाफ के साथ पहले हुडा पार्क के बाहर एकत्रित हुए। उसके बाद सभी हंसी गेट होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रोष जताया और धरना दिया।
स्कूल संचालकों ने कहा कि एक साल से स्कूल बंद थे और अब बच्चों को बुलाना शुरू किया ही था कि सरकार ने पहली से आठवीं की कक्षाएं लगाने पर रोक लगा दी। कोरोना महामारी के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है और हमारे अस्तित्व पर खतरा हो गया है। साल भर से बसें खड़ी है। न तो स्कूलों के पास उनकी किश्त देने के पैसे हैं, न बीमा कराने के और ड्राइवर-कंडक्टर का वेतन देने के। जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। शर्मा ने बताया कि हम सरकार से मांग करते हैं कि सरकारी स्कूलों की तर्ज पर उन्हें भी ग्रांट दी जाए और स्कूल खोले जाएं। स्कूल चलते रहेंगे और किसी अधिकारी को स्कूल में घुसने नहीं देंगे। स्कूल शिक्षा देने का पुण्य कार्य करते हैं, उन पर छापा मारने जैसे शब्द शोभा नहीं देते। इसलिए सरकार अपने रवैये को बदले और अल्टरनेटिव डे पद्धति के तहत स्कूल खोले। स्कूल महामारी से संबंधित सभी नियमों का पालन करते हैं। प्रदर्शन में सभी ब्लॉक प्रधानों ने भी अपने विचार रखे और सरकार के निर्णय की निंदा की। शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्य जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को बंद कर, वहीं धरना देंगे व 19 अप्रैल को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का घेराव करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान राम कुमार, बदन सिंह, कर्मबीर शास्त्री, माया शर्मा, प्रवीण सोनी, अलका माथुर, संजीव श्योराण, यतेंदर नाथ, बलवान, कंवरपाल, रामफल, अजय गुप्ता आदि स्कूल संचालक उपस्थित थे।
विज्ञापन
लोहारू के निजी स्कूलों से भी शिक्षक पहुंचे भिवानी
सरकार द्वारा पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक कक्षा स्कूल बंद करने के निर्णय को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोहारू क्षेत्र से भी निजी स्कूल के स्टाफ भिवानी पहुंचे। आर्य स्कूल, जीनीयस स्कूल, शिव स्कूल, सर्वोदय स्कूल, दक्ष स्कूल, एचआरएम स्कूल, एमडी स्कूल बरालु, भगवती स्कूल गिगनाऊ, ठुकराल स्कूल लोहारू से शिक्षक व स्टाफ सदस्य भिवानी पहुंचे। लोहारू क्षेत्र से दो दर्जन स्कूली वाहन भी भिवानी पहुंचे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के खंड प्रधान राजेंद्र यादव, जोगेंद्र संगवान, अनीता शर्मा ने बताया कि स्कूल के स्टाफ की सैलरी, बसों का बीमा, बसों के किश्त सरकार दे तो स्कूल बंद कर देंगे नहीं तो कक्षा पहली से बारहवीं तक के स्कूल सुचारू रूप से खोले जाएंगे।