{"_id":"6015a62a8ebc3e089b54e7c3","slug":"private-school-association-meeting-teachers-bhiwani-news-rtk593149934","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र में बिना स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के नहीं होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र में बिना स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के नहीं होगा दाखिला
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक शनिवार को भिवानी पब्लिक स्कूल में हुई। एसोसिएशन के प्रधान रामअवतार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भिवानी और दादरी जिलों के सभी ब्लॉक के प्रधान और सचिव उपस्थित थे।
प्रधान राम अवतार ने कहा कि सभी स्कूलों को कोरोना काल में सरकारी नियमों का ध्यान रखते हुए ही कक्षाएं लगानी चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन करें ताकि बच्चों के सेहत के साथ किसी प्रकार की लापरवाही न हो। वर्तमान सत्र में अभिभावकों द्वारा फीस न दिए जाने संबंधी शिकायतों पर कहा कि सरकार ने स्कूल को 12 महीने की फीस लेने की परमिशन दे रखी है, इसलिए सभी स्कूल धैर्य से काम लेते हुए अभिभावकों से पूरे साल की फीस ले सकते हैं। इस बात पर भी सहमति बनी कि बिना स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नए बच्चों को दाखिला नहीं करेगा। स्कूल खुलने पर बकाया महीनों का एनुअल चार्ज लेने के मुद्दे पर उन्होंने कहा इस संबंध में हाई कोर्ट के निर्णय और जिला शिक्षा अधिकारी से बात करके जल्द ही फैसला लिया जाएगा। बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर नए सत्र की कक्षाएं एक अप्रैल से शुरू करने पर स्कूल संचालकों में सहमति बनी। भिवानी ब्लॉक के 134ए के बकाया पैसों को लेकर रामअवतार ने कहा कि मंगलवार को एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिलेगा और ये पैसा रिलीज करवाया जाएगा। उन्होंने कोरोना काल का स्कूल बसों का पैसेंजर टैक्स माफ करने पर परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया। बैठक में एडवोकेट मीना नरवाल को सम्मानित किया। बैठक में स्कूल निदेशक आशा पाहुजा ने सभी स्वागत किया और पुलकित पाहुजा ने आभार जताया। बैठक का संचालन कर्ण मिर्ग ने किया। इस मौके पर आकाश रहेजा, संजीव श्योराण, पवन गोयल, भावना गोयल, एमअल अग्रवाल, डीपी कौ-िशक, परवीन सोनी, दीपक शर्मा, कर्मवीर शास्त्री, रामकुमार कैरू, श्रद्धानंद नुनसर, अमित धूपड़, अजय गुप्ता, कमला गुरेजा, अलका माथुर, कंवरपाल, कीर्ति चौहान, जोगेंदर भारद्वाज, अमित डागर मौजूद थे।