{"_id":"6956ce11bc97d295c009c24d","slug":"private-bus-overturns-on-siwani-loharu-road-major-accident-averted-bhiwani-news-c-21-1-hsr1033-782141-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सिवानी–लोहारू रोड पर निजी बस पलटी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सिवानी–लोहारू रोड पर निजी बस पलटी, बड़ा हादसा टला
Fri, 02 Jan 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहल(भिवानी)। सिवानी–लोहारू रोड पर रोढ़ा गांव के समीप गुरुवार को एक निजी बस सड़क के बीचोबीच पलट गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को बहल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस की अधिक रफ्तार बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।
पुलिस ने जेसीबी की सहायता से सड़क के बीच पलटी बस को हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से चालू किया गया। कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन बस हटने के बाद आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग पर तेज गति से वाहन चलने के कारण पहले भी हादसे होते रहे हैं, ऐसे में प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।