फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   private bus, angry, student, bhiwani

प्राइवेट बस संचालकों के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा

Sun, 24 Jul 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 24 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
गांव जाटू लोहारी में छात्रों ने प्राइवेट बसों में सरकारी बस पास लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने एक बार फिर हंगामा किया। जाम लगाने की कोशिश की। इसी दौरान एक प्राइवेट चालक ने बस निकालने का प्रयास किया तो छात्रों ने मारपीट की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे जाटू लोहारी के बस स्टैंड पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा।

छात्रों ने प्राइवेट बसों को गांव में से नहीं गुजरने दिया और हांसी भिवानी रूट की प्राइवेट बसों को साइड में लगवाने लगे। करीब दस बजे एक प्राइवेट बस चालक ने बस को चलाने की जिद की तो छात्रों के साथ में चालक का झगड़ा हो गया। जिसमें चालक घायल हो गया। जिसका भिवानी के सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। करीब साढे़ दस बजे मौके पर पुलिस विभाग के डीएसपी चंद्रपाल पहुंचे और छात्रों और ग्रामीणों की समस्या को सुना। गांव जाटू लोहारी के सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि छात्रों के साथ प्राइवेट बस संचालक आये दिन बुरा व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले भी लगाया था जाम
बुधवार को भी छात्रों ने प्राइवेट बसों में सरकारी बस पास लागू करवाने की मांग को लेेकर प्राइवेट बसों को जाटू लोहारी के बस स्टैंड पर रोक लिया था। जिसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक धनराज कुंडू मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने छात्रों को अगले दिन थाना परिसर में प्राइवेट बस संचालकों और छात्रों की आपसी बातचीत करवाकर मामला सुलझाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, कोई प्रोग्रेस नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed