{"_id":"6a554331a96de7471000fd0c","slug":"prisoner-out-on-parole-beaten-to-death-four-accused-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153829-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पैरोल पर आए कैदी की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पैरोल पर आए कैदी की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
मृतक बलजीत फाइल फोटो
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बे में करीब सवा छह साल पहले दोहरे हत्याकांड में सजायाफ्ता कैदी बलजीत की रविवार देर रात 14-15 लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके साथी के हाथ-पैर तोड़ दिए। बलजीत जेल से पैरोल पर आया हुआ था और नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन अपनी भाभी का हालचाल लेने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
तोशाम के डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि 9 मार्च 2020 को होली के दिन कस्बे के वार्ड 11 निवासी बलजीत और मोनू का प्रीतम नामक युवक से झगड़ा हुआ था जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान प्रीतम के रिश्तेदार सुरेश देवी व मनबीर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बलजीत व मोनू सहित 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। नवंबर 2023 में अदालत ने 16 आरोपियों को दोषी करार देकर सजा सुनाई। मुख्य आरोपी बलजीत और मोनू को 20-20 वर्ष कारावास से दंडित किया।
करीब तीन माह पहले दोनों पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। देर रात दोनों नागरिक अस्पताल से लौट रहे थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे प्रीतम सहित 14-15 हमलावरों ने दोनों पर लाठी-डंठों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मोनू को घायल हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने दीपक, प्रीतम, संदीप और राजकुमार निवासी बवानीखेड़ा सहित अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
मोनू ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की रंजिश में उन पर हमला किया। पुलिस ने चारों नामजदों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बलजीत का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।