फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Principal of Pandit Sitaram Shastri School sent on one month paid leave, three-member committee will investigate the matter

Bhiwani News: पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल के प्राचार्य को एक माह की सवैतनिक छुट्टी पर भेजा, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी मामले की जांच

Sat, 20 Jul 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Principal of Pandit Sitaram Shastri School sent on one month paid leave, three-member committee will investigate the matter
महम गेट ​स्थित  पं सीताराम कन्या स्कूल के बाहर बैठी प्राचार्य व स्टाफ। 
भिवानी। शहर के महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री कन्या स्कूल में शुक्रवार को प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों ने सुबह गेट पर धरना देकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मामला ट्रस्ट की बैठक के बाद प्राचार्य को एक माह की सवैतनिक छुट्टी पर भेजने का था। प्राचार्य पर अनियमितताओं की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य को एक माह की सवैतनिक छुट्टी स्कूल प्रबंधन की तरफ से दी गई थी। प्राचार्य ने इसका विरोध जताया और बिना नोटिस उनके खिलाफ इस तरह की गैर कानूनी कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। दरअसल, श्री हरियाणा शेखावटी ब्रह्माचार्य आश्रम ट्रस्ट के तहत पंडित सीताराम शास्त्री कन्या स्कूल का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्राचार्य कांता गौड़ विद्यालय में पहुंची तो उनकी कुर्सी पर उप प्रधानाचार्य गीता गौड़ को बैठा दिया गया। यह देखकर वह भड़क उठीं और वहां हंगामा कर दिया। इसे देखकर स्टाफ भी वहां एकत्रित हो गया।
विज्ञापन

कांता गौड़ ने कहा कि वीरवार को देर शाम तक ट्रस्ट की बैठक हुई थी, जिसमें वह भी मौजूद थी। बैठक में उन्हें न तो कोई नोटिस दिया व उन्हें इसकी कोई जानकारी थी। शुक्रवार सुबह जब स्कूल पहुंची तो उनकी कुर्सी पर गीता गौड़ को बैठा रखा था और विद्यालय के डायरेक्टर ओपी जोशी स्टाफ की बैठक ले रहे थे। वहीं ट्रस्ट प्रबंधन का कहना है कि विद्यालय में फीस को लेकर अनियमितता हुई है। इसकी जांच के लिए दो प्रधानाचार्य व एक डायरेक्टर सहित तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। जांच के दौरान प्रधानाचार्या कांता गौड़ को एक माह की सवैतनिक छुट्टी पर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल गेट पर स्टाफ सदस्यों ने की नारेबाजी
स्कूल स्टाफ सदस्यों ने भी कांता गौड़ के साथ गेट पर धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कांता गौड़ ने आरोप लगाया कि स्टाफ सदस्यों का शोषण हो रहा है। उसने कहा कि जिस समय स्कूल में प्राचार्य बनी उस समय ढाई सौ बच्चे थे, अब साढ़े सात सौ से अधिक बच्चे हैं। विद्यालय ठीक चल रहा है, किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं है। प्रबंधन से स्कूल नहीं चलता तो प्रशासन इसे अपने अधीन ले।

विद्यालय में कुछ अनियमितताएं ट्रस्ट के सामने आई हैं, जिनकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस अवधि के दौरान प्रधानाचार्या को एक माह की सवैतनिक छुट्टी दी गई है। किसी को हटाया नहीं गया है। जैसे ही जांच पूरी होगी, उसके बाद ट्रस्ट इस संबंध में कोई निर्णय लेगा।
- डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, प्रधान, श्री हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article