{"_id":"6a29afb1ce25b3ea08065d94","slug":"prince-won-the-gold-medal-in-the-national-kabaddi-championship-achieving-the-feat-in-the-under-17-category-in-haridwar-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152349-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में प्रिंस ने जीता स्वर्ण पदक, हरिद्वार में अंडर-17 वर्ग में हासिल की उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में प्रिंस ने जीता स्वर्ण पदक, हरिद्वार में अंडर-17 वर्ग में हासिल की उपलब्धि
Thu, 11 Jun 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। यूथ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा में केएम पब्लिक स्कूल के छात्र प्रिंस ने अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्राचार्य रेनू सैनी, उप प्राचार्या नीलम गौतम और गतिविधि प्रभारी सारिका पंडित ने खिलाड़ी को बधाई दी। प्राचार्य सैनी ने कहा कि छात्र ने जिला और राज्य स्तर के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी कबड्डी चैंपियनशिप में पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो मेहनत, धैर्य और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त सह विद्यालय प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने भी छात्र को उपलब्धि पर बधाई दी और आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं विद्यालय खेल शिक्षिका सुनीता नेहरा, आरती शर्मा और सुमित ने भी छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं।