{"_id":"6ac554daace87193fd022a30","slug":"pressure-exerted-on-students-to-gather-a-crowd-for-a-political-event-attendance-to-be-marked-at-the-park-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158254-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजनीतिक कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए छात्रों पर बनाया दबाव, पार्क में लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजनीतिक कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए छात्रों पर बनाया दबाव, पार्क में लगेगी हाजिरी
विज्ञापन
विद्यार्थियों के पास विश्वविद्यालय स्टाफ द्वारा भेजे गए संदेश।
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को भीड़ जुटाने के लिए विद्यार्थियों पर दबाव बनाने और पार्क में उनकी हाजिरी लेने के आरोप लगे हैं। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को बुधवार के कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से पहुंचने का संदेश भेजे जाने से विवाद खड़ा हो गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के आधिकारिक व्हाट्सएप समूह में संदेश भेजकर बुधवार को हुडा पार्क में होने वाले कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। संदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यक्रम स्थल पर ही विद्यार्थियों की हाजिरी दर्ज की जाएगी। छात्रों का कहना है कि शैक्षणिक समय में इस तरह बुलाए जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी।
इसके अलावा भीम स्टेडियम और खेल नर्सरियों के बच्चों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संदेश भेजे जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विद्यार्थियों और खेल नर्सरियों के बच्चों को बुलाया जा रहा है। इससे शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी होंगी मुख्य अतिथि
हुडा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के कार्यकर्ताओं और आम जनता को लाइव संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं लेकिन विद्यार्थियों को बुलाने के मामले ने आयोजन को राजनीतिक और शैक्षणिक चर्चा का विषय बना दिया है।
शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर उठे सवाल
इनसो के जिला प्रधान जयदीप ग्रेवाल ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक परिसरों को राजनीतिक रैलियों और भीड़ जुटाने का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। विद्यार्थियों की कक्षाएं स्थगित या प्रभावित कर हाजिरी का दबाव बनाना उनके शैक्षणिक भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
कार्यक्रम में पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को हुडा पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देशभर के कार्यकर्ताओं और आम जनता को लाइव संबोधित करेंगे।
प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लेकर आने के लिए बोला गया था। उनके निर्देशानुसार ही विद्यार्थियों को कार्यक्रम में समय से पहुंचने के लिए सूचित किया गया है। -डॉ. सुरेश मलिक, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, सीबीएलयू भिवानी।