फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   press confrence, agriculture minister

प्रदेश में होंगी विश्वस्तरीय चार मंडियां : दलाल

Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
press confrence, agriculture minister
18 फोटो पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : Bhiwani
कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन व डेयरी, मत्स्य पालन मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि प्रदेश में हजारों करोड़ की लागत से चार विश्व स्तरीय मंडियों की स्थापना की जाएगी। ये मंडियां किसानों की फसलों के सही दाम दिलवाने व कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए साधन सृजित करने में अहम होंगी। पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी मुहैया कराने के लिए मिले डब्ल्यूजेसी सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। जिससे दक्षिण हरियाणा के भिवानी सहित समूचे प्रदेश को नहरी पानी मिलेगा। इसके लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोहारू में ऊन श्रेणीकरण केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें मंत्री दलाल ने शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि सब्जी और फलों की बिक्री के लिए करीब 400 एकड़ भूखंड पर गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की मंडी का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए 400 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। पिंजौर में सेब की और गुरुग्राम में फलों की, सोनीपत में मसालों की विश्वस्तरीय मंडियों का निर्माण करवाया जा रहा है। इन मंडियों में किसानों व बागवानों की उपज की बिक्री के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने के लिए विभाग द्वारा कौशल विकास के कोर्स करवाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे सरकारी नौकरियों के पीछे न भागकर स्वरोजगार व दूसरे देशों में रोजगार प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए डब्ल्यूजेसी सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। इस पर लगभग तीन हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा। पूरे सिस्टम को रिमॉडलिंग किया जाएगा। पंप हाउसों में पुराने सिस्टम की मरम्मत करवाई जाएगी। इससे डब्ल्यूजेसी की क्षमता 17 हजार से बढ़कर 23 हजार क्यूसेक हो जाएगी। इससे पूरे हरियाणा प्रदेश की नहरों में पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी मिल सकेगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे पानी के संरक्षण पर ध्यान दें और ड्रिप व सूक्षम सिंचाई के माध्यम से ही खेती करें। प्रत्येक जिले में किसानों को उत्तम किस्म के बीज, कीटनाशक दवाइयां और उर्वरकों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जिले में एक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। जिससे किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज, कीटनाशक आदि मिल सकें। इसके अतिरिक्त अनाज भंडारण के सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशक दवाइयों का अंधाधुंध प्रयोग न करके ऑर्गेनिक व प्राकृतिक खेती पर ध्यान देना चाहिए, जिससे कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकें। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए सरकार गंभीर है, इसके लिए विभाग द्वारा केवल बछड़ियां ही पैदा हो इसके नई तकनीक की खोज की गई है। इस मौके पर बवानीखेड़ा के विधायक बिशंबर बाल्मीकि, लोहारू के एसडीएम मनोज खत्री, जिला बागवानी अधिकारी हीरा लाल, उपमंडल कृषि अधिकारी सतबीर शर्मा, ठाकुर विक्रम सिंह, सुनील नबंदार, रविन्द्र मंढ़ोली, सोनू शर्मा, लीला ढाका, सतेन्द्र परमार, जोगेन्द्र सिंह, कमल फौजी, पूर्व चेयरमैन कपूर वाल्मीकि, संजय दलाल, दयानंद सिंधड़, रोहित सिंह, नवनीत श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed