फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   President invites citizens of Sui to visit Rashtrapati Bhavan

राष्ट्रपति ने सूई के नागरिकों को दिया राष्ट्रपति भवन आने का न्योता: बोले- हर नागरिक का इस पर मेरे जितना ही हक

Wed, 17 Nov 2021 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 10:21 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने स्वप्रेरित आदर्श गांव सूई में स्वच्छता का संदेश दिया। राष्ट्रपति का भाषण सुनने आए ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। राष्ट्रपति ने सभागार से बाहर आकर भी ग्रामीणों को संबोधित किया।

विज्ञापन
President invites citizens of Sui to visit Rashtrapati Bhavan
गांव में पौधरोपण करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

बेहद सरल स्वभाव में नजर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को स्वप्रेरित हरियाणा के भिवानी जिले के आदर्श गांव सूई के लोगों को राष्ट्रपति भवन आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन देश की धरोहर है। आप लोगों को इसे देखना चाहिए। राष्ट्रपति ने सभागार के बाहर आकर ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अगर आपके बीच में आकर बोल लेता तो अधिक खुशी होती। राष्ट्रपति ने स्वच्छता का संदेश दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा की बेटियां कमाल कर रही हैं। बेटे भी कमाल कर रहे हैं। लोगों से संवाद करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हॉकी कैप्टन रानी रामपाल हरियाणा की बेटी हैं। उनका जज्बा कमाल का है। उन्होंने कहा कि बेटी अपने मां बाप के प्रति अधिक संवेदनशील होती है। मैं तुलना नहीं कर रहा। बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
विज्ञापन


मुझे इस गांव में आकर बहुत खुशी मिली है। राष्ट्रपति भवन पर देश के हर नागरिक का उतना ही हक है, जितना मेरा है। मैं आप लोगों को आमंत्रित कर रहा हूं। यह देश की धरोहर हैं, जब भी मौका मिले राष्ट्रपति भवन देखने आएं। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई के लिए बहुत प्रेरणा देते हैं। वह मन से स्वच्छता के लिए काम करते हैं। अपने गांव, गलियों, शहर को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। अपने तन, मन को भी साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल में दो राष्ट्रपति आए
राष्ट्रपति ने कहा कि भिवानी जिले के दो गांवों में राष्ट्रपति आए हैं। 2007 में राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भिवानी के आदर्श गांव कलिंगा में आए थे। पंडित नेेकीराम शर्मा के गांव को आदर्श गांव बनाया गया था। अब सूई स्वप्रेरित आदर्श गांव बन गया है।


यह भी पढ़ें ः महामहिम ने कहा: धरती से आसमान तक छाईं हरियाणा की बेटियां, इन्हें बेटों से कम न समझें

केवल अभिवादन स्वीकार करना था, लोगों को देख 6 मिनट बोले
तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति को सभागार में संबोधन के बाद बाहर आकर ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करना था। इसके बाद लौटना था। सभागार के मैदान में मौजूद ग्रामीणों को देखकर राष्ट्रपति ने 6 मिनट तक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि खुशी है कि ग्रामीणों के साथ उतनी ही संख्या में मातृशक्ति, बहनें, बेटियां भी आई हैं। राष्ट्रपति के इस संबोधन के समय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व सांसद सहित सभी वीआईपी खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed