फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Preparations underway to widen the Bhiwani-Loharu highway to four lanes after a decade.

Bhiwani News: एक दशक बाद भिवानी-लोहारू हाईवे को फोरलेन बनाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to widen the Bhiwani-Loharu highway to four lanes after a decade.
​भिवानी लोहारू मार्ग।
भिवानी। करीब एक दशक बाद दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर भिवानी से लोहारू तक सड़क को फोरलेन की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस योजना के तहत लोहानी, जूई और लोहारू में प्रस्तावित नए बाईपासों का निर्माण भी प्रक्रिया में है। बाईपास बनने के बाद भिवानी से लोहारू तक करीब 62 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

हालांकि इस मसौदे को अभी केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं मिली है लेकिन प्रोजेक्ट डायरेक्टर भिवानी की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रारंभिक स्तर पर होमवर्क शुरू कर दिया गया है। इसके पूरा होने पर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी और यातायात अधिक सुगम होगा। फिलहाल भिवानी से लोहारू तक दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई की सड़क 10 मीटर चौड़ी है।
विज्ञापन

राजस्थान के राजगढ़-पिलानी-पानीपत को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 709 (एनएच-709) के विस्तार और अपग्रेडेशन की घोषणा वर्ष 2012 में हुई थी। इसके तहत भिवानी से लोहारू होते हुए पिलानी और राजस्थान के राजगढ़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य वर्ष 2016 से 2024 के बीच विभिन्न चरणों में पूरा किया गया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान के राजगढ़ से शुरू होकर पिलानी, लोहारू, भिवानी, रोहतक और गोहाना होते हुए पानीपत तक जाता है। भिवानी से लोहारू तक का मार्ग दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 एक्सटेंशन के दायरे में आता है। वर्तमान में इस हिस्से की सड़क 10 मीटर चौड़ी है जिसे अब फोरलेन की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के साथ भिवानी से लोहारू तक हजारों हरे पेड़ों पर भी विकास की आरी चलने की आशंका है। फिलहाल वन विभाग को इस परियोजना का आधिकारिक प्रस्ताव नहीं मिला है लेकिन अधिकारियों को इस संभावित कार्य के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने के संकेत जरूर दिए गए हैं।

भिवानी से लोहारू तक हाईवे पर सात बड़े गांवों के आबादी क्षेत्र बन रहे बाधा
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के दायरे में आने वाली यह पुरानी सड़क करीब एक दशक पहले राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित की गई थी। भिवानी से लोहारू तक यह मार्ग लोहानी, गोलागढ़, कुडलबास, जूई, ढिगावा मंडी, सिंघानी सहित करीब सात बड़े गांवों की आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है। हालांकि लोहानी, जूई और लोहारू में तीन नए बाईपास प्रस्तावित हैं जिनकी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इन बाईपासों के बनने के बाद फोरलेन पर चलने वाले वाहनों को आबादी वाले क्षेत्रों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।



दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 एक्सटेंशन को रोहतक से लेकर भिवानी होते हुए लोहारू तक फोरलेन बनाया जाएगा। अभी इसकी मंजूरी नहीं मिली है। फिलहाल चार बाईपास निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। बाईपास निर्माण के बाद हाईवे के इस पुराने हिस्से को भी फोरलेन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। भिवानी से लोहारू तक 10 मीटर चौड़ी सड़क है। इस सड़क को ऊंचा नहीं उठाया जाएगा मगर फोरलेन करने के लिए चौड़ा जरूर किया जाएगा। -चौधरी धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed