{"_id":"6439a924b163d792de097944","slug":"pregnant-accuses-brother-in-law-and-father-in-law-of-sexual-harassment-bhiwani-news-c-21-hsr1033-106488-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गर्भवती ने जेठ और ससुर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गर्भवती ने जेठ और ससुर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
विज्ञापन
भिवानी। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी एक गर्भवती महिला ने अपने जेठ और ससुर पर यौन उत्पीड़न व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह 11 अप्रैल को सुबह करीब साढ़े दस बजे प्लॉट में काम कर रही थी। उसी दौरान उसका जेठ और ससुर उसके पास आए। उसके ससुर ने उसको धक्का देकर नीचे गिरा दिया, इसके बाद जेठ ने उसके पेट पर लात मारी। महिला ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है, जिसके कारण उसे बहुत अधिक पीड़ा होनी शुरू हो गई। इसके बावजूद उक्त दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। यह सब देख उसके पति ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया तो उसके पति के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। पति व पत्नी को तोशाम अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जेठ व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष से ससुर ने भी पुलिस को शिकायत दी। इस आधार पर पुलिस ने भी घायल दंपती के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।