{"_id":"684db312f03c58a78b0d06fd","slug":"prayas-organization-installed-water-cooler-sdm-inaugurated-it-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135512-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रयास संगठन ने लगाया वाटर कूलर, एसडीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रयास संगठन ने लगाया वाटर कूलर, एसडीएम ने किया शुभारंभ
Sat, 14 Jun 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
लोहारू। प्रयास संगठन के 9वें स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के सदस्यों द्वारा अग्निशमन केंद्र के पास वाटर कूलर स्थापित किया गया। एसडीएम मनोज दलाल ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों के शीतल जल की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार तायल ने की।
एसडीएम ने कहा कि प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन पिछले कई वर्षों से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभा रहा है और अन्य साथियों के लिए प्रेरणा का कार्य कर रहा है। संगठन के सभी सदस्य जो पिछले 9 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इसके लिए बधाई के पात्र हैं। नपा प्रधान प्रदीप तायल ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और समाज हित के कार्यों में हम सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर स्टेट अवॉर्डी प्रवक्ता श्यामसुंदर सांगवान, प्रधान महेन्द्र कथूरिया, संस्थापक मास्टर पवन स्वामी और कोषाध्यक्ष डॉक्टर उमेद जांगिड़, पार्षद अशोक सैनी, पार्षद अजय शर्मा, पार्षद सुनील सोलंकी मौजूद रहे।