फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pradeep Tayal, close to former minister JP Dalal, won the post of president in Loharu Nagar Palika

Bhiwani News: लोहारू नगर पालिका में पूर्व मंत्री जेपी दलाल के करीबी प्रदीप तायल ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी

Wed, 12 Mar 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Tayal, close to former minister JP Dalal, won the post of president in Loharu Nagar Palika
लोहारू में जीत का जश्न मनाते अध्यक्ष निर्वाचित हुए प्रदीप तायल व उनके समर्थक।
लोहारू। लोहारू नगर पालिका के बुधवार को घोषित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के परिणामों में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल के करीबी प्रदीप तायल ने 43 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रामभगत सोलंकी को हराते हुए 1459 वोट हासिल किए। वहीं रामभगत सोलंकी को 1416 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें बुधवार सुबह 8 बजे प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शहर के रानी झांसी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज में नगर पालिका अध्यक्ष पद और 13 वार्डों के पार्षद पद के चुनावों की मतगणना की गई। सुबह से मतगणना हॉल के बाहर सड़कों पर कस्बे के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि कई वार्डों के पार्षद पद के चुनावों में भी रोचक मुकाबले देखने को मिले और वार्ड नंबर 13 में अजय शर्मा की ओर से महज एक वोट से दर्ज की गई जीत की दिनभर चर्चा रही।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर 7 से अशोक सैनी ने भी महज 9 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव पहली बार जनता द्वारा प्रत्यक्ष तौर किए जाने के कारण इस बार शहर के लोगों की निगाहें नगर पालिका अध्यक्ष पद पर टिकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार दलाल से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद को लेकर 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए थे। उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार उर्फ बंटी तायल ने सर्वाधिक 1459 वोट हासिल करके 43 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया है। इसके अलावा रामभगत सोलंकी ने 1416 वोट हासिल किए।
इसके अलावा सुभाष सैनी ढाणी वाले ने 1034 वोट, पवन कुमार नायक ने 1026 वोट, देवी सिंह सोनी ने 1019 वोट, सुभाष चंद्र ने 849 वोट, राजकुमार महेंद्रगढ़ियां ने 551 वोट हासिल किए। वहीं समाज सेवी प्रदीप सैनी ने 303 वोट, रजत खुराना ने 232 वोट, महेश गांधी ने 146 वोट, संजय खंडेलवाल ने 128 वोट, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कुमार ने 126 वोट, कमल किशोर सैनी ने 115 वोट, महेंद्र सैनी ने 109 वोट, रामप्रकाश ने 91 वोट, मनजीत सैनी ने 57 वोट और रामसिंह कटारिया ने 42 वोट हासिल किए। इसके अलावा नोटा पर भी 79 वोट पड़े।
अपने चहेतों की जीत पर शहर में दो दिन पहले दिखा होली का नजारा

बुधवार को लोहारू में नगर पालिका चुनावों के परिणाम आने के बाद शहर के लोगों ने अपने चहेतों की जीत पर जमकर रंग गुलाब उड़ाया और आतिशबाजी की। धुलंडी के त्योहार से दो पहले ही शहर की सड़कें रंगों से भरी दिखाई दीं और शहर के विभिन्न वार्डों में डीजे की धुनों पर समर्थकों ने जमकर धमाल मचाया। भले ही इस चुनाव में हार का सामना करने वालों के चेहरे मायूस दिखाई दिए लेकिन जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों ने सभी का आभार प्रकट करते हुए शहर में विजयी जुलूस निकाले।

एक वोट के अंतर से जीत दर्ज पार्षद चुने गए अजय शर्मा

लोहारू। लोहारू के 14 वार्डों में से 13 वार्ड में पार्षद पद के हुए चुनावों के परिणाम बुधवार सुबह घोषित कर दिए गए। वार्ड नंबर 4 से महेश कुमार पहले ही निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। जबकि 13 वार्डों में पार्षद पद के लिए 2 मार्च को चुनाव संपन्न हुए थे। चुनाव परिणामों में सबसे अधिक रोचक मुकाबला वार्ड नंबर 13 में देखने को मिला। जहां अजय शर्मा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सुशील कुमार को महज एक वोट के अंतर से शिकस्त दी। शहर में दिनभर वार्ड नंबर 13 के चुनाव परिणाम की चर्चा रही। निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 में अजय शर्मा ने 271 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सुशील कुमार ने 270 वोट प्राप्त किए। उम्मीदवार रिक्की ने 193 वोट तथा महेंद्र सैनी ने महज 10 वोट हासिल किए। वार्ड नंबर 13 अजय शर्मा ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

ये रहा लोहारू वार्ड पार्षदों का परिणाम :
वार्ड संख्या विजेता वोट मिले प्रतिद्वंद्वी वोट मिले जीत का अंतर
01 पूजा 216 ममता 159 57
02 सुनील सोलंकी 351 रमन 170 181
03 राजेश कुमार सैनी 428 सुरेंद्र कुमार 335 93
05 संजू कुमारी 249 किरण कुमारी 235 14
06 प्रीति 455 मोना देवी 421 34
07 अशोक कुमार 216 सुमेर सिंह 207 09
08 संतलाल 281 ममता बाई 204 77
09 रवि अग्रवाल 244 चेतन गोयल 165 79
10 जयसिंह 363 संदीप 211 152
11 पूजा सैनी 390 रूबी 205 185
12 दिव्या 390 ज्योति 275 115
13 अजय शर्मा 271 सुशील कुमार 270 01

14 अंतर सिंह 216 वीर सिंह 199 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed