फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Power supply will remain closed in Bhiwani from 10 am to 4 pm today

Bhiwani News: भिवानी में आज सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Fri, 04 Apr 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 04 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Power supply will remain closed in Bhiwani from 10 am to 4 pm today
भिवानी। शहर के एमसी कॉलोनी फीडर की मरम्मत कार्य की वजह से शनिवार सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे शहर के बिचला बाजार और एमसी कॉलोनी क्षेत्र का इलाका प्रभावित रहेगा। यह जानकारी जेई ओमपाल ने दी। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को असुविधा रहेगी।
विज्ञापन


38 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान

भिवानी। अप्रैल की शुरुआत में गर्मी का प्रकोप देखा जाने लगा है। शुक्रवार को भिवानी का अधिकतम तापमान 38.0 व न्यूनतम तापमान 18.7 दर्ज किया।
इसके साथ ही सूर्य देव की रोशनी लोगों के पसीने छुटा रही है। वहीं दोपहर के समय हल्की गर्म हवा भी देखने को मिली। कुछ अभिभावक स्कूलों से छोटे बच्चों को लाते समय गर्मी से बचाने के लिए छतरी का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही नजारा शुक्रवार को शहर के पटेल नगर में देखने को मिला। जब एक महिला अपने बच्चे को स्कूल से लाते समय छतरी का प्रयोग कर रही थी। इसके साथ ही गर्मी व्यापार को भी प्रभावित कर रही है। दोपहर के समय लोग बाजारों में जाने से भी दूरी बना रहे हैं। शहर के बाजार अन्य दिनों के मुकाबले सूने दिखाई दे रहे हैं। सुबह-शाम बाजारों में ज्यादा भीड़ रहती है। लेकिन दोपहर के समय लोग घरों में रह कर आराम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed