{"_id":"6727f22cb347a35db1089444","slug":"potholes-on-the-road-pose-risk-of-accidents-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-125204-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सड़क के गड्ढों से हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सड़क के गड्ढों से हादसों का खतरा
Mon, 04 Nov 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर में स्थित हुडा पार्क के पास सिनेमाघर के सामने की सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर डेढ़ फुट से अधिक गहरे गड्ढे बने हैं जोकि हादसों को न्योता दे रहे हैं। यह मार्ग एक तरफ भीम स्टेडियम और दूसरी तरफ लघु सचिवालय, हांसी गेट, बासिया भवन की ओर जाता है।
इस मार्ग से रोजाना कई अधिकारियों समेत हजारों लोगों का आवागमन रहता है लेकिन मार्ग पर बने गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। रात के अंधेरे में ये गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं। भीम स्टेडियम में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है। भीम स्टेडियम भी इसी मार्ग के पास है। इसके बावजूद इस सड़क को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका है।
सड़क के खस्ताहाल होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग की हालत अधिक खराब होने के कारण पता ही नहीं चल पाता कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। भीम स्टेडियम में तैयारी करने आने वाले खिलाड़ियों को भी रोज इस रास्ते से गुजरना होता है। उनका कहना है कि कई महीनों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कालुवास में खुला किसान सुविधा केंद्र
भिवानी। गांव कालुवास में किसान सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में राकेश बेनीवाल, विनय सांगवान, सुधीर तंवर, विनीत पिलानिया, सुरेंदर वर्मा, नवीन बेनीवाल, नीरज और कुलदीप मुख्य अतिथि रहे। इस केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को कृषि से जुड़ी आवश्यक सेवाओं और संसाधनों तक आसान पहुंच प्रदान करना है। किसान युवा क्लब की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं, कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, कीटनाशक आदि सहायक सेवाओं की जानकारी देना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके और खेती अधिक लाभदायक बने। इस केंद्र में किसानों को विशेषज्ञों की ओर से मुफ्त सलाह, अनुदान योजनाओं के लिए मार्गदर्शन और कृषि संबंधित सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। संवाद